Search

 
 
 

दरभंगा : इंसाफ मांगने एसएसपी की गाड़ी के सामने आयी किन्नर, पुलिसवालों पर लगाये आरोप

 
Darbhanga : फरियादी किन्नर ने जनता दरबार में जमकर हंगामा किया. किन्नर ने एसएसपी अवकाश कुमार से मिलने को लेकर हंगामा किया. वह एसएसपी की गाड़ी के सामने आ गयी और इंसाफ की मांग करने लगी. किन्नर ने कहा कि हमें न्याय दीजिए, हमसे मिलिए, बात कीजिए और नहीं तो हम पर गाड़ी चढ़ा कर आगे बढ़ जाये. काफी मुश्किल से किन्नर को एसएसपी की गाड़ी के सामने से हटाया गया. पढ़ें - अहमदाबाद">https://lagatar.in/jharkhand-ahmedabad-crime-branch-team-leaves-for-mumbai-the-sword-of-arrest-hangs-on-filmmaker-avinash-das-who-was-a-journalist-in-jharkhand/">अहमदाबाद

क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई रवाना, झारखंड में पत्रकार रह चुके फिल्म निर्माता अविनाश दास पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
इसे भी पढ़ें - एलन">https://lagatar.in/elon-musk-cancels-twitter-deal-will-pay-a-1-billion-penalty-to-the-company/">एलन

मस्क ने ट्विटर डील किया कैंसिल, कंपनी को देंगे 1 बिलियन डॉलर पेनाल्टी

एसएसपी से मिलने पहुंची किन्नर ने किया हंगामा 

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जनता दरबार में किन्नर काफी देर तक चुपचाप बैठी हुई थी. लेकिन एसएसपी से किन्नर की मुलाकात नहीं हो पायी. जब एसएसपी जनता दरबार से निकल कर अपनी गाड़ी में बैठ गये तो किन्नर भागते हुए वहां पहुंची और गाड़ी के सामने खड़ी हो गयी. एसएसपी की गाड़ी के सामने किन्नर के खड़े हो जाने से एसएसपी दफ्तर पर अफरातफरी मच गयी. जिसके बाद सुरक्षा में तैनात अधिकारियों ने किसी तरह किन्नर को वहां से हटाया. एसएसपी के जाने के बाद किन्नर हल्ला मचाती रही. इसे भी पढ़ें - उपद्रवियों">https://lagatar.in/mock-drill-led-by-chaibasa-sp-to-deal-with-miscreants/">उपद्रवियों

से निपटने के लिए चाईबासा एसपी के नेतृत्व में हुआ मॉक ड्रिल

थाना अध्यक्ष के सामने मेरे साथ मारपीट की गई 

किन्नर ने मीडिया को बताया कि वह बहादुरपुर प्रखंड के पतौर ओपी थाना क्षेत्र से एसएसपी से मिलने आयी थी. किन्नर ने बताया कि उसके जमीन पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया है और उसके साथ मारपीट किया गया है. उसने थाने में मामला दर्ज कराया है. थानाध्याक्ष ने जमीन की कागजात लेकर थाना बुलाया, जब कागजात लेकर थाना पहुंची तो थानाध्यक्ष के बगल में बैठे मेरे भाई मोहम्मद अनवर ने मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज की. थाना अध्यक्ष के सामने मारपीट करने के बाद भी मेरे भाई पर कार्रवाई नहीं  हुई. मेरे भाई ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है. मैं एक गरीब किन्नर हूं. मेरी सारी प्रॉपर्टी मेरे भाई मोहम्मद अनवर और नवीशा खातून जबरदस्ती हड़पना चाहते हैं.हम न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं. अपने स्तर से एसएसपी सर जांच कर कार्रवाई करें और मुझे इंसाफ दिलाएं. इसे भी पढ़ें - राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-education-policy-is-completely-unconstitutional-gulab-chandra/">राष्ट्रीय

शिक्षा नीति पूरी तरह से असंवैधानिक है : गुलाब चंद्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही