Search

दरभंगा : 413 करोड़ की लागत से बन रही सड़क धंसी, बन गया 6 फीट गोलाकार गड्ढा

Darbhanga : 413 करोड़ की लागत से दरभंगा जिले के स्टेट हाइवे 56 (कुशेश्वरस्थान से फूल तोड़ा तक) में 20.8 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है. सड़क निर्माण का कार्य 22 अक्टूबर 2019 को शुरू किया गया था. इसे 40 माह में पूरा करने का लक्ष्य था. लेकिन 46 माह बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है. अभी भी सड़क निर्माण का एक पुल सहित पिचिंग का काम बाकी है. और तो और उद्धाटन से पहले ही यह सड़क धंसने लगी है. अररिया मोड़ पर बीच सड़क में करीब 6 फीट गोलाकार में (तीन फीट धंसकर) गड्ढा बन गया है. जबकि डेढ़ माह पहले ही इस सड़क का पिचिंग काम किया गया था. (पढ़ें, अररिया">https://lagatar.in/the-morale-of-criminals-in-araria-is-high-after-entering-the-house-the-journalist-was-gunned-down/">अररिया

में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर पत्रकार को गोलियों से भूना)

इक्के-दुक्के वाहनों की आवाजाही से खुल गयी सड़क की पोल

बता दें कि सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने की वजह से इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही ना के बराबर होती है. इक्के-दुक्के वाहनों की आवाजाही से ही सड़क धंसने लगी है और गड्डा बन गया है. जब सड़क की अभी यह दशा है, तो आने वाले दिनों में जब सड़क पर वाहनों की नियमित आवाजाही होगी तो सड़क की क्या दुर्दशा होगी. दरअसल कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली यह सड़क कुशेश्वरस्थान को खगड़िया से जोड़ती है. ऐसे में उद्धाटन से पहले ही करोड़ों की लागत से बन रही सड़क की यह दुर्दशा सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को दर्शाता है. इससे लोगों में काफी मायूसी है. इसे भी पढ़ें : अमेरिकी">https://lagatar.in/us-court-rejects-mumbai-attack-accused-tahawwur-ranas-habeas-corpus-plea/">अमेरिकी

अदालत ने मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका खारिज की
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//