Search

 
 
 

दरभंगा : हाइवा की चपेट आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत, देर रात तक आक्रोशितों ने मचाया हंगामा

 
Darbhanga :  दरभंगा जिले के बरगांव ओपी थाना क्षेत्र के एसएच-17 स्थित बजरंग चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान आसी गांव निवासी मो. अनवर (20 वर्षीय), मो.अंजर (27 वर्षीय) और मोहमद फरहान (17 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया. सूचना पाकर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझाने-बुझाने की कोशिश की. हालांकि देर रात करीब 12 बजे जब एसडीएम और एसडीपीओ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि के समझाने और मुआवजा की घोषणा के बाद लोग शांत हुए. घटना के बाद बड़गांव ओपी सहित जमालपुर, कुशेश्वर स्थान और बिरौल के थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल को घटना स्थल पर तैनात किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही