Search

 
 
 

दरभंगा : स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को कुचला, पुलिस के लाठीचार्ज से भड़के लोग, जमकर पथराव-तोड़फोड़ की

 
Darbhanga : बिहार के दरभंगा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां दोनार चौक के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो लोगों को ठोकर मारी. फिर भागने के दौरान दो लोगों को कुचलते हुए बिजली पोल से टकरा गयी. इस हादसे में कार चालक समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गये. जिनका इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. घायलों की पहचान दोनार निवासी राखी कुमारी (14), प्रिंस कुमार (16), बहेड़ी थाना क्षेत्र के मौली गांव निवासी राहुल कुमार व रितिक कुमार के रूप में हुई है.

स्थानीय लोग नहीं माने तो पुलिस ने किया पथराव

इधर घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराने की कोशिश की . लेकिन लोग नहीं माने तो उनपर लाठी चार्ज कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और पुलिस पर ही पथराव करने लगे. इस पथराव से सिपाही गोविंद कुमार सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. इतना ही नहीं लोगों ने स्कॉर्पियो पर पथराव और तोड़फोड़ की. साथ ही कार सवार लोगों की जमकर पिटाई की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही