Search

रांची में सुबह 8 बजे छाया अंधेरा, तेज हवा व गरज के साथ बारिश शुरु

Ranchi : शनिवार को सुबह 7.30 के बाद रांची का मौसम पूरी तरह बदल गया. तेज हवा के साथ हल्की बारिश शुरु हुई और दिन में ही अंधेरा हो गया. सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को गाड़ी की हेडलाइट जलानी पड़ी. यह सब हुआ प्री मानसून बारिश के कारण.
 
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में बारिश होगी. साथ ही तेज हवा चलेगी. इसे लेकर विभाग ने राज्य भर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. क्योंकि बारिश के साथ ठनका गिरने का भी खतरा है. 

शुक्रवार को हुई बारिश की वजह से रांची का मौसम तेजी से ठंडा हुआ है. 24 घंटे के भीतर तापमान में 8 डिग्री की कमी दर्ज की गई है. शनिवार की सुबह से शुरु हुई बारिश के बाद तापमान में और कमी दर्ज की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही