Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: ट्रांसफार्मर जलने से अंधेरे में दरिया गांव, ग्रामीण परेशान

Hazaribagh: ग्राहकों के लिए काम करने वाली अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की इचाक इकाई ने पिछले दो माह से इचाक के दरिया में जले ट्रांसफार्मर और संबंधित प्रखंड के एसडीओ और जेई द्वारा की जा रही आनाकानी को लेकर बिजली जीएम को ज्ञापन सौंपा है. प्रखंड संयोजक सौरभ कुमार तथा सदस्य अशोक मेहता के साथ बिजली जीएम को ज्ञापन देने ग्राहक पंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता गए थे. इस बाबत जानकारी देते हुए प्रखंड संयोजक ने बताया कि इचाक का हदारी क्षेत्र कृषि बहुल गांव है. यहां बिजली से खेती भी की जाती है. कम पावर का ट्रांसफार्मर होने के कारण बार-बार जल जाता है.

पूरा गांव दो माह से अंधेरे में है

सौरभ ने कहा कि विभाग से लगातार जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की जा रही है. बताया जा रहा है कि गांव की क्षमता के अनुसार ट्रांसफार्मर लगाया जाए, परंतु विभाग की ओर से पिछले दो माह से डेट पर डेट दिया जा रहा है. ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका है. पूरा गांव दो माह से अंधेरे में है. दुर्गा पूजा शरू हो गई है. ऐसे में ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अशोक मेहता ने बताया कि पूजा से पहले ट्रांसफार्मर बदलने की मांग जीएम से की गई है. अगर इस दिशा में कदम नहीं उठाया तो ग्राहक पंचायत अपने स्तर से मुद्दा को उठाएगी और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा. इस बाबत एक बैठक हदारी में गांव में हुई. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि कुशलचंद मेहता, ग्राहक पंचायत के प्रखंड संयोजक सौरभ कुमार, सदस्य अशोक मेहता, बंशी प्रसाद मेहता, विनोद कुमार, राजेंद्र प्रसाद मेहता, जगदीश प्रसाद मेहता, वरुण कुमार, छत्रधारी मेहता, राजेंद्र मेहता, बसंत राम, सफीक अंसारी, दामोदर महतो, विनोद कुमार मेहता, युवराज मेहता, संतोष मेहता, अशोक मेहता आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - ईशा">https://lagatar.in/isha-foundation-case-supreme-court-stays-madras-high-courts-investigation-order-transfers-the-case-to-itself/">ईशा

फाउंडेशन केस : मद्रास हाई कोर्ट के जांच आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, मामला अपने पास ट्रांसफर किया
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही