Search

 
 
 

पलामू के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में घुप अंधेरा, डॉक्टर-नर्स भी रहे गायब

 
Medininagar : पलामू जिला के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अव्यवस्था का मामला सामने आया है. अस्पताल के मातृ एवं शिशु चिकित्सा वार्ड में बिजली नहीं होने से मरीज और उनके परिजन घंटों परेशान रहे. घटना गुरुवार रात की है. घंटों वार्ड में बिजली नहीं आई. मरीज के परिजनों का आरोप है कि बिजली नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही परिजनों ने अस्पताल में चिकित्सक और नर्स के नहीं रहने का भी आरोप लगाया. वहीं शौचालय में पानी की भी किल्लत की बात बताई. मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ. डीके सिंह ने बताया कि वायरिंग फॉल्ट के कारण बिजली की समस्या आई थी. वहीं डॉक्टर एवं नर्स के नहीं रहने के मामले की जांच कर रहे हैं, जांच के बाद अग्रेतर कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/tempreture-crosses-40-in-jharkhand-chances-of-rain-in-these-21-districts-including-ranchi/">झारखंड

में पारा 40 पार, रांची समेत इन 21 जिलों में बारिश के आसार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही