Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दरोगा लालजी यादव आत्महत्या मामला: CBI जांच के लिए BJP ने बनायी मानव श्रृंखला

Advertisement
Advertisement
Sahibganj: पलामू जिले के नावाबाजार के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव की आत्महत्या की सीबीआइ जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है. उनकी आत्महत्या को बड़ी साजिश बताते हुए सीबीआइ जांच की मांग की जा रही है. भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से सीबीआइ जांच की मांग को लेकर बुधवार को साहिबगंज में मानव श्रृंखला बनाई गई. उनका शव बुधवार देर शाम तक साहिबगंज लाया जाएगा. इसे भी पढ़ें - राज्यसभा">https://lagatar.in/rajya-sabha-elections-2022-one-seat-is-decided-in-jmm-congress/">राज्यसभा

चुनाव 2022 : एक सीट पर जेएमएम-कांग्रेस में खटराग तय, दूसरे पर भाजपा के साथ आकंड़े!

पलामू एसपी,डीटीओ पर प्रताड़ित करने का लगा है आरोप

दरोगा लालजी यादव के पिता राम अयोध्या यादव का कहना है कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता. लालजी यादव के परिजनों ने पलामू एसपी चंदन सिन्हा, पलामू डीटीओ अनवर हुसैन एवं विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल एसडीपीओ सुरजीत कुमार पर लालजी यादव को प्रताड़ित करते रहने का आरोप लगाया है. बता दें कि लालजी यादव की पत्नी पूजा देवी, मां महेश्वरी देवी, पिता राम अयोध्या यादव, भाई संजीव यादव ,ससुर गोवर्धन यादव सहित मामा, सास, बहन, बहनोई कल 11:00 बजे रात में नावा बाजार थाना पहुंचे. वहां शव को देखकर सभी बिलख पड़े. पिता राम अयोध्या यादव ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा है. कहा कि इसकी जांच सीबीआई द्वारा होनी चाहिए.

लालजी यादव ने सोमवार की रात आत्महत्या कर ली थी

नावा बाजार के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव ने सोमवार की रात आत्महत्या कर ली थी. ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की आत्महत्या के विरोध में एनएच 98 जाम किया था. इनकी मांग थी कि मुख्यमंत्री को तत्काल बुलाया जाये तथा आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच करायी जाये. लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया था. इसे भी पढ़ें –6">https://lagatar.in/6-month-old-child-is-also-in-grip-corona-treatment-is-going-on-in-pediatric-ward-rims/">6

माह का बच्चा भी कोरोना की चपेट में, रिम्स के पीडियाट्रिक वॉर्ड में चल रहा इलाज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही