Search

 
 
 

दुमका में संथाल आदिवासियों का दशांय पर्व सम्मेलन 10 को

 
Dumka : दुमका में संथाल आदिवासियों का दशांय पर्व सम्मेलन सह दशांय नृत्य हापड़ाव (प्रतियोगिता) का आयोजन 10 अक्टूबर को होगा. सम्मेलन की सफलता को लेकर संस्था खेरवाड़ सांवता एभेन बैसी के बैनर तले बुधवार को दुमका प्रखंड के मकरो गांव में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष प्रेम मरांडी ने की. उन्होंने कहा कि कई गांवों में दशांय पर्व नहीं मनाया जाता है,जिससे सामाज के लोग आदिवासी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं. इसे देखते हुए इस बार 10 अक्टूबर को मकरो गांव के मैदान में सम्मेलन आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि सम्मेलन सह प्रतियोगिता में 15 दलों के भाग लेने की संभावना है. इस मौके पर सभी दलों को सम्मानित किया जाएगा. बैठक में मनोहर मरांडी, जोसेफ मुर्मू, मदन टुडू, सरदार मुर्मू, शिरिल मुर्मू, नटवह हांसदा, बेराम मुर्मू, गोविंद मुर्मू, मथियस मरांडी, पार्वती  मरांडी, सुभासनी टुडु, मीरू मुर्मू, मीरू मरांडी, प्रिशिला हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-service-of-bccl-employee-who-retired-6-years-prematurely-restored-on-the-orders-of-high-court/">धनबाद

: समय से 6 वर्ष पहले रिटायर बीसीसीएल कर्मी की सेवा हाईकोर्ट के आदेश पर बहाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही