Search

 
 
 

धनबाद में हल्की बारिश पर आकड़े बेअसर, अब तक 49 प्रतिशत कम बारिश

 
Dhanbad:  जिले में फिर मौसम का एक सप्ताह पुराना ट्रेंड लौट आया है. 23 जुलाई को सुबह नौ बजे तक आसमान में घने बादल छाए रहे. इसके बाद धीरे-धीरे धूप खिली. दोपहर 12 बजे तक कड़ी व तीखी धूप ने चिलचिलाती गर्मी का एहसास कराया. इसके बाद आसमान पर धीरे-धीरे बादल छाने लगे. दिन के डेढ़ बजे कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हुई. कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई, लेकिन इसका बारिश के आंकड़ों पर कोई असर नहीं पड़ा.

29 जुलाई तक के लिए नहीं है कोई चेतावनी

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 29 जुलाई तक राज्य में कहीं भी भारी बारिश के लिए चेतावनी नहीं दी गई है. हालांकि राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है. धनबाद जिले में बारिश का आंकड़ा धीरे-धीरे और बिगड़ता जा रहा है. 23 जुलाई तक के मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक सामान्य से 49% कम बारिश हुई है. एक जून से 23 जुलाई तक सामान्यत: धनबाद में 434 मिलीमीटर बारिश होती थी लेकिन इस अवधि में अब तक मात्र 220.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. राज्य में सामान्य से 50% कम बारिश हुई है. मानसून की इस अवधि में राज्य में सामान्यत: 426 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती थी, लेकिन अब तक इस अवधि में मात्र 212.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-zip-president-sharda-singh-wants-to-run-the-village-government-like-a-family/">

जिप अध्यक्ष शारदा सिंह घर-परिवार की तरह चलाना चाहती हैं गांव की सरकार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही