Ranchi News: राज्य में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दिया गया है. अब सूची प्रकाशन का समय 30 नवंबर निर्धारित की गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें:
उन्होंने बताया कि वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन पहले 7 अक्टूबर को होना था, जिसे बाद में बढ़ाकर 19 अक्टूबर किया गया और अब इसे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया है.
के. रवि ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारियों के अनुरोध के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्वाचन आयोग से अतिरिक्त समय की मांग की थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

