Search

 
 
 

JPSC संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित, 21 जुलाई से होगी परीक्षा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 तथा बैकलॉग मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 तथा बैकलॉग मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है.

इसे भी पढ़ें: 

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025, संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक (बैकलॉग) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 एवं संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक (बैकलॉग) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है. सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र आयोग की वेबसाइट पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपलोड करने होंगे.

 

मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025: 21, 22 एवं 23 जुलाई 2026

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा-2023: 25, 26 एवं 27 जुलाई 2026

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) बैकलॉग प्रतियोगिता परीक्षा-2025: 1, 2 एवं 3 अगस्त 2026


आयोग ने स्पष्ट किया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों में परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता है. अभ्यर्थियों को विस्तृत दिशा-निर्देश एवं अन्य जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर नियमित रूप से नजर रखने की सलाह दी गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही