बिना दांत वाले बुजुर्गों के लिए सऊदी का लिक्विट खजूर 400 रुपए किलो किमिया, कलमी और अजवा खजूर की बाजार में मांग अधिक Rehan Ahamad Ranchi: रमजान उल मुबारक का महीना चल रहा है. इस महीने में एक अलग ही रौनक नजर आती है. समुदाय के बड़-छोटे तमाम लोग रोजे का एहतराम (पालन) कर रहे हैं. रोजेदार इफ्तार में पैगंबर मोहम्मद (स.) के तरीके, सुन्नत खजूर से रोजा खोलते हैं. सभी रोजेदार खजूर से ही इफ्तार खोलते हैं. इस लिए रोजेदार खजूर की अच्छी खरीदारी कर रहें हैं. वहीं मेन रोड, डेली मार्केट में कई खजूर की दुकाने सजी हुई हैं. ड्राई फ्रूट सेंटर के संचालक आफताब आलम ने कहा कि खजूर की उम्दा वेराइटी ईरान, सऊदी अरब, मक्का, मदीना, फिलिस्तीन से मंगवायी गयी है. मक्का के कलमी, ईरान के किमिया, मदीना के अजवा खजूर की मांग अधिक है. मालूम हो कि कलमी अन्य खजूरों से ज्यादा साफ्ट होता है. वहीं बुजूर्ग रोजेदारों के लिये सऊदी का लिक्विड खजूर मंगवाया गया है, यह 400 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है. जिनके दांत नहीं हैं, वे भी इस खजूर का मजा ले सकते हैं.
इरान, फिलिस्तीन, साउदी और मक्का के खजूर बिक रहे रांची में
Last Updated: Mar 17, 2024 12:00 AM (IST)