Search

बेटी परीक्षा देने से वंचित, मां ने की आत्महत्या की कोशिश समेत हजारीबाग की कई खबरें

  • शिक्षकों की लापरवाही के कारण केरेडारी के चार विद्यार्थियों का जारी नहीं हो पाया एडमिट कार्ड
  • समय रहते महिला को रोकने में कामयाब रहे परिजन
  • एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों का मामला
Keredari (Hazaribagh) : केरेडारी थाना क्षेत्र के पेटो गांव से एक महिला द्वारा आत्महत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है. इसके पीछे की वजह काफी गंभीर है. दरअसल, एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय, केरेडारी के चार विद्यार्थी शिक्षकों की घोर लापरवाही के कारण मैट्रिक परीक्षा देने से वंचित हो गए. इससे आहत होकर पेटो गांव की छात्रा श्वेता कुमारी की मां सुबंति देवी ने अपने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या करने प्रयास किया गया. गनीमत रही कि समय रहते परिजनों ने महिला को देख लिया और महिला को रोकने में कामयाब हो पाए. सुबंति देवी ने विद्यालय के शिक्षकों पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोगों ने मेहनत मजदूरी कर अपनी बच्ची को पढ़ाया है. गांव के सभी बच्चे मैट्रिक की परीक्षा दे रहे हैं, लेकिन हमारी बच्ची घर में बंद होकर रो रही है. उसने वार्षिक परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्याद्यय में फॉर्म भी जमा किया था, लेकिन शिक्षकों की घोर लापरवाही के कारण चार विद्यार्थियों के आवेदन झारखंड माध्यमिक बोर्ड, रांची के साइट पर ऑनलाइन पंजीकरण नहीं किया गया. अब ये सभी चार विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में भाग लेने से वंचित रह गए. प्लस टू उच्च विद्यालय केरेडारी के प्रधानाध्यापक राकेश पंडित ने बताया कि एडमिट कार्ड जारी नहीं को लेकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

केरेडारी में बढ़ा अपराध का ग्राफ, लूट, चोरी और गोलीबारी आम बात

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/38.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
  • अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम दिख रही पुलिस
  • पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे क्षेत्र के ग्रामीण
केरेडारी (ज्ञान) : प्रखंड क्षेत्र में लूट, चोरी और गोलीबारी की वारदात आम बात हो गई है. यहां अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. वहीं, क्षेत्र में आए दिन अज्ञात अपराधियों द्वारा लेवी-वसूली के लिए गोलीबारी कर दहशत फैलाने का मामला सामने आता रहता है. इतना ही नहीं बेखौफ अपराधी हत्या की वारदात को अंजाम देने से नहीं चूकते हैं. ऐसे में केरेडारी के ग्रामीणों का पुलिस पर से विश्वास भी उठता जा रहा है. जनता द्वारा केरेडारी पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इनलोगों का कहना है कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने की बजाय बालू और कोयला से अवैध उगाही में व्यवस्त रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह से विफल है. नतीजतन, प्रखंड क्षेत्र में हत्या, चोरी व गोलीबारी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ भारी नाराजगी व्याप्त है.

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि

प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी और सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 की शुरूआत से ही क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक वाहनों की चोरी हो चुकी है. वहीं, एक किशोरी का शव भी संदिग्ध परिस्थिति में कुएं से बरामद हुआ था. लेकिन, पुलिस कानूनी कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है. हम सभी लोग थाना का चक्कर काट-काट कर परेशान हैं, लेकिन कोई पुलिस कर्मी हमारी बातों को नहीं सुनता है.

क्या कहते हैं ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि केरेडारी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात थमने का नाम ही नहीं ले रही है. एक महीने में आधा दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है. बीती रात दो वेल्डिंग दुकानों से लोहा चोरी कर चोर उड़ा ले गए. अब तक किसी भी मामले में केरेडारी पुलिस के हत्थे एक भी चोर नहीं चढ़ पाया है. केरेडारी में पुलिस का तंत्र पूरा फेल होते दिखाई दे रहा है. ऐसे में ग्रामीण किसके भरोसे सुरक्षित महसूस करें. केस नं. 1 2 जनवरी को केरेडारी थाना क्षेत्र के जोको गांव में एक किशोरी का शव को कुएं में बरामद हुआ था. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी. घटना के एक महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस आज तक कांड का उद्भेदन नहीं कर पाई है. केस नं. 2 14 जनवरी की अलसुबह अपराधियों ने हथियार के बल पर पतरा कलां गांव के ठीक पहले एक ट्रैक्टर लूट कर भाग निकले. पीड़ित ट्रैक्टर मालिक ने इस संबंध में केरेडारी थाना में केस भी दर्ज कराया था, लेकिन आज तक कोई सुराग नहीं मिला है. केस नं. 3 16 जनवरी की रात केरेडारी कोल परियोजना में टीपीसी उग्रवादियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य के गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. इस मामल में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं ग्रामीण आज भी दहशत के साये में हैं. केस नं. 4 24 जनवरी की रात्रि केरेडारी थाना से महज 150 गज की दूरी में स्थित नबी मियां के घर के बाहर मुख्य पथ में खड़ी बोलेरो पिकअप को अपराधियों ने चोरी कर लिया. पुलिस आज तक अस चोरी कांड का उद्भेदन करने में असफल रही है. केस नं. 5 26 जनवरी की शाम बसरिया बाजार से बेंगवरी निवासी तिलेश्वर प्रजापति व पांडू के अमेरिका राम की बाइक चोरी हो गई थी. दोनों पीड़ित वाहन मालिकों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आज तक चोर और बाइक का पता नहीं चल सका है. केस नं. 6 27 जनवरी की रात करीब साढ़े 9 बजे डमहाबागी निवासी चरकू राम की अपाची मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी. इस संबंध में पीड़ित ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई, लेकिन आज तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.

क्या कहते हैं एसपी

हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि कई थानों को चिन्हित किया गया है. वैसे थानेदारों को की लिस्ट तैयार की रही है, जो काम के प्रति लापरवाही करते दिख रहे हैं और वह आज तक घटनाओं का उद्भेदन नहीं कर पाए हैं. जल्द ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. -.

जमीनी विवाद में मारपीट, 8 को किया नामजद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/36.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चौपारण : प्रखंड के बच्छई गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है. इस संबंध में रामचंद्र राणा की पत्नी ने गांव के ही 8 नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए चौपारण थाना में आवेदन दिया है. आवेदन के अनुसार उसके पति के हिस्से की जमीन पर कपिल राणा जबरन घर का निर्माण करवा रहा था. जबकि, उक्त जमीन पर कोर्ट द्वारा 144 लागू है. उसने बताया कि 6 फरवरी की सुबह 10 बजे जब वह मना करने गई, तो धमकी देने लगा. विरोध करने पर कपिल राणा ने गाली गलौज करते हुए गला दबाने की कोशिश की. फिर कुछ और लोग पहुंच गए और घसीट-घसीट कर कर मारने लगे. शोर मचाने पर बहु और पोता बचाने आए, तो उन दोनों के साथ भी मारपीट की. महिला ने कपिल राणा के साथ शुभम राणा, बिल्टू राणा, वसुंधरा देवी, उषा देवी पति, रुक्मिणी देवी, चंपा देवी, सविता देवी, संगीता देवी को नामजद आरोपी बनाया है. महिला ने बताया कि गांव में इस जमीन को लेकर कई बार पंचायती भी हो चुकी है, लेकिन कपिल राणा पंचायत की भी बात मानने से इंकार कर देता है और जान से मारने की धमकी देता है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत

बड़कागांव : थाना क्षेत्र अंतर्गत हाहे ग्राम के लगलगवा टोला निवासी डाेमन महतो की 42 वर्षीय पत्नी अशवा देवी की बोलेरो की चपेट में आने से मौत हो गई. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. बताया जाता है कि महिला बाबूपाड़ा गांव स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान से अनाज का उठाव कर अपना घर हाहे जा रही थी. तभी बोलेरो को बैक करने के दौरान महिला चपेट में आ गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मामले को लेकर थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने बताया कि मौके से बोलेरो जब्त कर थाना लाया गया है. बोलोरो किसी मिट्ठू महतो का है. महिला की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में मातम पसर गया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp