Search

 
 
 

हेमंत सरकार के कार्यकाल में बेटियां असुरक्षित - प्रतुल शाहदेव

 
Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रदेश मुख्यालय में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए नामकुम में एक युवती के साथ हुए रेप और हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है. प्रतुल ने कहा कि इस सरकार में बेटियां असुरक्षित हैं. तभी राजधानी रांची के नामकुम क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बेटी को किडनैप करके हत्या कर दी जाती है. इस सरकार के कुल 5 वर्षों के कार्यकाल में अब तक 7200 रेप की घटनाएं हो चुकी हैं, 7000 से ज्यादा हत्याएं हो चुकी हैं, ढाई लाख से ज्यादा संज्ञेय अपराध हुए हैं. यानी पूरे तरीके से अपराधियों का बोलबाला है. सबसे दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के कार्यकाल और हेमंत सरकार के कार्यकाल की तुलना करें तो 29% रेप केस की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. (वर्ष 2017 और 2022 के आंकड़े). इसके अतिरिक्त दुष्कर्म और पोस्को के भी मामलों में 25% से भी कम आरोपियों को सजा हुई है. प्रतुल ने कहा कि इस सरकार का फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए भी दोषियों को सजा दिलाने का रिकॉर्ड भी बहुत बुरा है. प्रतुल ने कहा कि आज एनडीए के उम्मीदवारों के बड़ी संख्या में नामांकन के साथ इस सरकार की उल्टी गिनती की शुरुआत हो जाएगी. भाजपा अपने पंच प्रणों में 500 रुपया में गैस सिलेंडर, 2,70,000 युवाओं को सरकारी रोजगार, 5 लाख लोगों को स्वरोजगार, बेरोजगारों को 2000 रूपया मासिक बेरोजगारी भत्ता, गरीबों को 20 लाख से अधिक आवास, मुफ्त बालू देने की योजना के साथ चुनाव मैदान में जाएगी. प्रतुल ने कहा अभी तक गठबंधन का औपचारिक रूप से बंटवारा भी नहीं हुआ है. दूसरी ओर भाजपा गठबंधन जनता के इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की आकांक्षा के अनुसार, चुनावी मैदान में उतर गई है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-assembly-cp-singh-ajaynath-shahdev-naveen-jaiswal-and-rajesh-kachhap-filed-nomination/">झारखंड

विस : सीपी सिंह, महुआ माजी, अजय नाथ शाहदेव, नवीन जायसवाल सहित कई दिग्गजों ने किया नामांकन
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही