Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली बेटियों को मिलेगा बेबी केयर किट, 25 करोड़ आवंटित

  • खरीदारी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिए 25 करोड़ रुपए
  • राज्य में करीब 8 लाख बच्चे हर साल लेते हैं जन्म
  • करीब 6 लाख बच्चों का सरकारी अस्पताल में होता है जन्म
Ranchi :  झारखंड सरकार अपने नौनिहालों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक पहल की है. इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बेटियों को बेबी केयर किट दिया जाएगा. राज्य में प्रत्येक साल करीब 8 लाख बच्चों का जन्म होता है, जिनमें से करीब 6 लाख बच्चे सरकारी अस्पतालों में जन्म लेते हैं. लेकिन राज्य में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से काफी कम है. ऐसे में राज्य के अधिकांश हिस्सों खासकर जनजातीय आबादी वाले क्षेत्रों में जन्म लेने वाले नवजात को मूलभूत सामग्रियां भी नहीं मिल पाती हैं.

एक किट की खरीदारी पर करीब 1500 रुपए खर्च

बेबी केयर किट की खरीदारी के लिए वित्तीय वर्ष 23-24 में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है. एक किट की खरीदारी पर करीब 1500 रुपए खर्च किए जाएंगे. योजना का कार्यान्वयन प्रत्येक जिले के सिविल सर्जन के माध्यम से कराया जाएगा. बेबी केयर किट सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाली बच्चियों को ही दिया जाएगा. अनुसूचित जनजाति के नवजात को प्राथमिकता दी जाएगी. इस राशि के नियंत्री पदाधिकारी अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह होंगे. निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं रांची होंगे.

बेबी केयर किट में मिलेगा ये सामान

  •  बेबी क्लॉथ : 02
  •  नैपकिन : 06
  • बेबी बेड : 01
  • थर्मामीटर : 01
  • बेबी मसाज ऑयल : 01(200एमएल)
  • मच्छरदानी : 01
  •  बेबी ब्लैंकेट : 02
  •  प्लास्टिक मैट : 01
  • बेबी शैंपू : 01(60 एमएल)
  • खिलौना : 01
  • नेल कटर : 01
  • मोजा : 02 जोड़ी
  • -मां के लिए लिक्विड हैंड वॉश : 01(250 एमएल)
  • वुलेन स्कार्फ़ : 02
  • बेबी बॉडी वॉश लिक्विड : 01(100एमएल)
  • किट बैग : 01
इसे भी पढ़ें – पलामू:">https://lagatar.in/palamu-bike-riding-criminals-set-jcb-machine-on-fire/">पलामू:

बाइक सवार अपराधियों ने जेसीबी मशीन को किया आग के हवाले
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही