Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेटियां आज बेटों से अधिक ऊर्जावान हैंः लातेहार डीसी

Latehar: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सोमवार को पंडित दिन दयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उपायुक्त और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया. इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना तहत शी बॉक्स का इनॉग्रेशन एवं विभागीय योजनाओं से जानकारी के लिए पुस्तिका का अनावरण उपायुक्त के द्वारा किया गया. उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति भेदभाव की भावना को दूर करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता एवं बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है. डीसी ने कहा कि बेटियां नागरिक सेवाएं, खेल-कूद एवं अन्य सभी क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन कर रही हैं. बेटियां आज बेटों से अधिक ऊर्जावान हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करने की आवश्यकता है. हम सभी बेटियों के सार्वांगिक विकास और विकास के सर्वोत्तम शिखर में बेटियों का स्थान दिलाने, उसकी सुरक्षा, सम्मान, प्रतिष्ठा और प्रोत्साहन देकर अपनी महती जिम्मेवारी निभानी होगी. बेटियों की उज्जवल भविष्य के लिए राज्य और केन्द्र सरकार तत्पर है. सरकार बेटियों के लिए कई योजनाएं चला रही है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, तेजस्वनी योजना, सुकन्या योजना समेत अन्य योजना चलाई जा रही हैं. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने मासिक धर्म एवं स्वच्छता विषय पर जानकारी दिया. उपायुक्त व अतिथियों द्वारा विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत दो लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत पांच छात्राओं के बीच स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रश्मि लकड़ा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhis-congress-nyay-yatra-from-october-23-eye-on-delhi-assembly-elections/">राहुल

गांधी की कांग्रेस न्याय यात्रा 23 अक्टूबर से, दिल्ली विधानसभा चुनाव पर नजर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही