Ramgarh: डीएवी पब्लिक स्कूल बरकाकाना के बच्चों ने नेशनल स्पोर्ट्स कराटे, स्केटिंग और बॉक्सिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है. इसमें प्रतिभागी नन्हें खिलाड़ियों ने जबरजस्त दमखम दिखाते हुए 8 गोल्ड, 02 सिल्वर और 08 ब्राउंज मेडल हासिल कर पूरे भारतवर्ष में अपने स्कूल का नाम रोशन किया है. बता दें कि नेशनल स्पोर्ट्स का आयोजन 2 से 4 दिसंबर तक नोयडा इंडोर स्टेडियम (गर्ल्स) और खेलगांव इंडोर स्टेडियम दिल्ली (ब्वायज) का आयोजन किया गया था. इस टूर्नामेंट में पूरे देशभर क़े 22 राज्यों क़े करीब 25 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. डीएवी बरकाकाना के 52 सदस्ययी टीम शुक्रवार क़ो ट्राफी और मेडल के साथ लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. बच्चों का जोरदार स्वागत बैंड के धुन, फूल वर्षा, माला पहना कर, मिठाई खिलाकर किया गया. इस टीम का सबसे नन्हा सदस्य आर्यन वर्ग तृतीय ने कराटे में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. टीम ने मीता गांगुली, कुतुबुद्दीन अंसारी, देवेंद्र कुमार, पूजा कुमारी, रवीना कुमारी, शशि पांडेय, संजय सोनकर की देखरेख में प्रदर्शन किया. डीएवी बरकाकाना के इतिहास में यह सुनहरा अवसर रहा जब डीएवी के राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में डीएवी बरकाकाना के बच्चों ने एक नया प्रतिमान गढ़ा है. इस अवसर पर नया नगर बरकाकाना के लोगों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों का स्वागत किया. इस अवसर पर आतिशबाजियां की गई. बच्चों के लिए यह यादगार क्षण था. विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्तफा मजिद ने कहा कि यह सम्मान हमारे बच्चों के साथ-साथ हम सभी का है जिनका हर संभव प्रयास होता है कि डीएवी बरकाकाना का परचम हमेशा लहराता रहे. बच्चों के स्वागत के लिए एनसीसी के बच्चे, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित थे. नेशनल स्पोर्ट्स कराटे गर्ल्स में अदिति सोना, राधिका सोना, प्रांजल सोना, रक्षा सोना, ऋद्धि सोना, फाल्गुनी सोना, काव्या रजत, आर्य कांस्य, ब्वायज में आर्यन सोना, आदित्य सिन्हा सोना, अंश कांस्य, आदित्य राय कांस्य, ऋषव कांस्य, बॉक्सिंग गर्ल्स नित्य रागिनी रजत, ईशा यादव कांस्य, दीक्षा सिन्हा कांस्य, स्नेहा कांस्य, स्केटिंग ब्वायज में मो शब्बिल कांस्य मेडल जीते. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/division-of-departments-in-hemant-cabinet-radhakrishna-got-finance-and-irfan-got-health-department/">हेमंत
मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, राधाकृष्ण को वित्त, इरफान को स्वास्थ्य सहित अन्य मंत्रियों को मिला ये विभाग… [wpse_comments_template]
रामगढ़: नेशनल कराटे, बॉक्सिंग व स्केटिंग में डीएवी बरकाकाना ने लहराया परचम
Leave a Comment