Search

 
 
 

"परीक्षा पे चर्चा" प्रतियोगिता में डीएवी हेहल के छात्र आदित्य का चयन

 
Ranchi : हीनू स्थित केन्द्रीय विद्यालय में आयोजित ``परीक्षा पे चर्चा’ प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी आदित्य राज को डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल के प्राचार्य एस के मिश्रा ने पुरस्कृत किया. बता दें कि विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, जिसमें पांच छात्रों का चयन किया गया. वहीं पांचों चयनित प्रतिभागियों में डीएवी हेहल के छात्र आदित्य राज का नाम शामिल है. आदित्य नवमी कक्षा के छात्र हैं. इस सफलता पर प्राचार्य एस के मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आदित्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर हमारे अन्दर किसी चीज के प्रति अभिरुचि, तत्परता व अनुशासन हो तो हमें कामयाबी हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता. गोस्वामी तुलसीदास की पंक्तियों का उदाहरण देते हुए प्राचार्य ने कहा कि हमारे जीवन में संगति का भी महत्त्वपूर्ण योगदान होता है, अच्छी संगति से हमारे सारे अवगुण दूर होते हैं और अच्छाइयों का आगमन होता है. इसे भी पढ़ें -सरयू">https://lagatar.in/saryu-rai-urges-cm-to-take-action-against-bokaro-steel-for-polluting-damodar/">सरयू

राय का CM से आग्रह, दामोदर को प्रदूषित करने के लिए बोकारो स्टील पर करें कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही