Search

 
 
 

डीएवी नंदराज ने मनाया रंगोत्सव, सुनिल कुमार बोले- शिक्षक समाज का सबसे विशेष व्यक्तित्व वाला प्राणी

 
Ranchi : डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल ने शनिवार को शिक्षकों के अंदर सार्वभौमिक जीवन कौशल और समाज को सफल नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता के विकास के लिए रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा निदेशक सह झारखंड स्किल्ड विकास मिशन निदेशक सुनिल कुमार थे. उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे विशेष व्यक्तित्व वाला प्राणी होता है. यह जितना मल्टी टैलेंटेड होगा, समाज उतना ही उन्नत होगा, जो यहां दिखाई दे रहा है. आप अपने कौशल को बच्चों में भरें, जिससे वे जीवन को समझ सकें. बच्चों की सफलता आपकी सफलता है. आप कारीगर हैं, जो समाज को मजबूत हल और कुदाल देता है. आप गुण संपन्न नागरिक देते हैं. धन्यवाद के पात्र हैं. यह महीना रंगों का है, इसे बिखरते रहिए. आपने इस मिलन को सार्थक बना दिया. मोबाइल छोड़ ऐसा कार्यक्रम आपने किया. शिक्षकों ने इस अवसर पर अनेक जीवन के रंगों, गीतों, विचारों आदि को प्रस्तुत किया. बच्चों ने भी अपनी प्रतिभा का अनोखा परिचय दिया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/12-1.jpeg"

alt="" width="1280" height="720" />

बच्चों के जीवन में आप विभिन्न रंगों को भरें- एलआर सैनी

इस अवसर पर एस एल गुप्ता, प्रधान, आर्य ज्ञान प्रचार समिति, सुशीला गुप्ता, आजीवन संरक्षक,आर्य समाज, रांची, एलआर सैनी, निदेशक, आर्य ज्ञान प्रचार समिति, राजेंद्र आर्य, प्रधान आर्य समाज, रांची, अजय आर्य, मंत्री आर्य समाज, रांची, संजय पोद्दार, कोषाध्यक्ष, आर्य समाज रांची, सिनियर सिटीजन आश्रम के सदस्यगण व शिक्षकगण सपरिवार उपस्थित थे. निदेशक एलआर सैनी ने कहा कि शिक्षा की सफलता मल्टी टैलेंट वाले छात्र बनाने में है और इसमें आप लगे हैं. बच्चों के जीवन में आप विभिन्न रंगों को भरें. यह हमारी आशा है और यह करेंगे यह विश्वास भी.आप और मेहनत करें, रिजल्ट बनाएं. सपनों को साकार करें. राजेंद्र आर्य ने कहा कि सभी को मैं धन्यवाद देता हूं . प्राचार्य ने कहा कि हमारे शिक्षक एक सप्ताह आगे अपने अपने कार्यों को कर रहे हैं. ये सभी साधुवाद के पात्र हैं. आगे आप इसी उत्साह से कार्य करते रहें. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/water-crisis-in-ranchi-municipal-corporation-will-buy-50-water-tankers-to-deliver-water-from-house-to-house/">रांची

में जलसंकट : घर-घर पानी पहुंचाने के लिए नगर निगम खरीदेगा 50 वाटर टैंकर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही