Hazaribagh : डीएवी पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित कर सीबीएसई दसवीं में 99.6 प्रतिशत अंक लाकर जिले का मान बढ़ानेवाली इसी स्कूल की छात्रा दीक्षिता को सम्मानित किया गया. डीएवी झारखंड जोन डी की एआरओ डॉ. उर्मिला सिंह ने उसे बुके और उपहार देकर सम्मानित किया. डॉ. सिंह ने दीक्षिता को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह गर्व का विषय है कि डीएवी हजारीबाग के बच्चे सभी क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं. उन्होंने दीक्षिता से यह कहा कि 12वीं की परीक्षा में भी विद्यालय परिवार की यह अपेक्षा है कि वह ऐसा ही शानदार प्रदर्शन दोहराए. इस अवसर पर स्थानीय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष दिनेश खंडेलवाल ने भी दीक्षिता का उत्साहवर्धन किया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-annual-tax-of-11-56-crores-comes-in-the-municipal-corporation-yet-the-city-is-in-dire-straits/">हजारीबाग
: नगर निगम में 11.56 करोड़ का आता है सालाना टैक्स, फिर भी शहर में बदहाली [wpse_comments_template]
सीबीएसई दसवीं की टॉपर दीक्षिता को डीएवी स्कूल ने किया सम्मानित
Leave a Comment