Search

 
 
 

DAV सिंदरी के बच्चे उगाते हैं भिंडी, चीकू और लौकी

 
Niraj Kumar Dhanbad. सिंदरी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, आम पब्लिक स्कूलों से अलग है. यहां बच्चों को खेती-बाड़ी से जुड़ी जानकारी दी जाती है. स्कूल कैंपस में फल-सब्जी की खेती होती है. बच्चों को इसकी ट्रेनिंग दी जाती है. जैविक खाद बनाने की विधि सिखाई जाती है.

एक फीट जमीन की उपयोगिता

स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार ने बताया कि 2015 में उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर किसान चैनल की शुरुआत पर बधाई दी थी. किसानों को लेकर कुछ सुझाव भी दिए थे. इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर एंड कोऑपरेशन के सचिव को पत्र भेजकर प्राचार्य के सुझाव पर ध्यान देने का निर्देश दिया गया. उन्होंने `एक फीट जमीन की उपयोगिता` विषय पर स्कूल के बच्चों को प्रेरित किया. आसपास के किसानों और लोगों को भी जागरूक करने का प्रयास किया.

किसानों को भी ट्रेनिंग

स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि वे आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों, ग्यारहवीं और बारहवीं के बायोलॉजी के बच्चों के साथ रेड स्कारलेट भिंडी, साधारण भिन्डी, चीकू और लौकी की खेती कर रहे हैं. पास के सांगलापुर गांव के बैजनाथ टूडू को खेती की ट्रेनिंग भी दी है, जो अपने गांव के कई युवकों को इससे जोड़ चुका है. प्राचार्य के अनुसार जब वे डीएवी पब्लिक स्कूल, दुग्धा में प्राचार्य थे, तब आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोग फीस को लेकर हमेशा कम आमदनी की शिकायत करते थे. इस पर उन्होंने "एक फीट जमीन की उपयोगिता" के कांसेप्ट के साथ अभिभावकों को खेती-बाड़ी के लिए प्रेरित किया.  2016 में डीएवी सिंदरी आने के बाद भी यह अभियान जारी रखा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/news-11-bharat-owner-arup-chatterjee-got-bail-from-the-high-court-was-arrested-on-sunday/">

NEWS 11 भारत के मालिक अरूप चटर्जी को हाईकोर्ट से बेल, रविवार को हुई थी गिरफ्तारी [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही