Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मिहिर वत्स के सम्मान से बढ़ी डीएवी की शान : प्राचार्य DAV

Hazaribagh: डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग के पूर्व छात्र मिहिर वत्स को उनके यात्रा-वृतांत ``टेल्स ऑफ हजारीबाग`` पर युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर पूरे स्कूल में जश्न का माहौल है. इसके लिए स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने मिहिर वत्स एवं उनके माता-पिता को फोन पर बधाई दी. प्राचार्य ने कहा कि मिहिर ने डीएवी संस्थान सहित पूरे झारखंड का नाम रौशन किया है. मिहिर की पुस्तक ``टेल्स ऑफ हजारीबाग`` का युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होना बड़े गौरव की बात है. इस पुस्तक ने हजारीबाग शहर को राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्रदान की है. स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि एक कवि के रूप में मिहिर विद्यार्थी जीवन से ही चर्चित हो चुके थे. डीएवी में प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर की शिक्षा अर्जित करने वाले मिहिर स्वयं यह स्वीकारते हैं कि अंग्रेजी कविताओं के प्रति उनकी रुझान स्कूली जीवन से ही रही. अंग्रेजी कवितावाचन व अंग्रेजी नाटक प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेने और पुरस्कृत होने से उनका उत्साह बढ़ता गया. स्कूल की अंग्रेजी शिक्षिका संपा श्रीवास्तवा एवं किरण मिश्रा ने उनका काफी उत्साहवर्द्धन किया. स्कूल की पत्रिका क्षितिज में उनकी रचना छपने के बाद ये देश-विदेश की विभिन्न पत्रिकाओं में छपते रहे और पुरस्कृत होते रहे. इनके काव्य-संकलन ``पेंटिंग दैट रेड सर्किल वाइट`` से इन्हें काफी ख्याति मिली. ``टेल्स ऑफ हजारीबाग`` रचना में जहां उन्होंने जिले के अप्रतिम प्राकृतिक सौंदर्य को उकेरा है, वहीं छोटानागपुर की जनपदीय संस्कृति के कई चटकीले रंग इस रचना में उभरकर सामने आए हैं. इसे भी पढ़ें– हेमंत">https://lagatar.in/hemant-vs-babulal/">हेमंत

vs बाबूलाल : हेमंत बोले- संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे- जनसमर्थन कैसे खरीदोगे, बाबूलाल का जवाब- खरीदना-बेचना तो सोरेन परिवार के डीएनए में
प्राचार्य ने बताया कि मिहिर वत्स का शुरू से स्कूल के प्रति गहरा लगाव रहा है. स्कूल से पास आउट होने के बाद भी मिहिर स्कूल में आयोजित की जाने वाली इंग्लिश राइटिंग वर्कशॉप में बतौर संसाधक शिरकत करते रहे हैं. मिहिर अभी दिल्ली में अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. मिहिर की सफलता पर जेके कपूर अध्यक्ष, जेपी शूर निदेशक, डॉ. उर्मिला सिंह एआरओ झारखंड जोन डी, मनोज मिश्रा प्रबंधक, दिनेश खंडेलवाल उपाध्यक्ष और स्थानीय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों ने बधाई दी. इसे भी पढ़ें– पंजाब">https://lagatar.in/pm-security-lapse-in-punjab-scs-inquiry-committee-said-firozabad-ssp-responsible-report-will-be-sent-to-center/">पंजाब

में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक : SC की जांच समिति ने कहा, फिरोजाबाद के एसएसपी जिम्मेवार, रिपोर्ट केंद्र को भेजी जायेगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही