Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड राजद मुख्यालय में दावत-ए-इफ्तार, बोले जयप्रकाश - सभी धर्मों का पर्व मिलजुलकर मनाता है राजद

Ranchi :  राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को माह-ए-रमजान के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. मौके पर झारखंड प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव इफ्तार में शामिल हुए. राष्ट्रीय जनता दल के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, सभी प्रदेश के पदाधिकारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष शामिल हुए.

राजद की पुरानी परंपरा रही है इफ्तार- जयप्रकाश नारायण

प्रभारी जयप्रकाश ने कहा कि रमजान के पाक महीने में रांची में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है. आरजेडी की यह परंपरा वर्षों से रही है. हम हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के पर्व को मिलजुलकर मनाते हैं और भाईचारा का पैगाम देते हैं. उन्होंने कहा कि इफ्तार पार्टी में दल के प्रमुख नेता, कार्यकर्ता और विभिन्न प्रकोष्ठ के नेता शामिल हुए हैं. ये हमारी एकता का परिचायक है.

ये रहे मौजूद

झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, सुभाष यादव, राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह, प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, अनिता यादव, अंजल किशोर सिंह, इरफान अंसारी, सत्यम तिवारी समेत पार्टी के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें – जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/public-hearing-on-electricity-tariff-of-jbvnl-completed-commission-will-take-final-decision/">जेबीवीएनएल

के बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई पूरी, आयोग लेगा अंतिम फैसला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही