Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक आवास पर दावत-ए- इफ्तार समेत लातेहार की दो खबरें एक साथ

Latehar : 25 वें रमजान के मौके पर विधायक बैद्यनाथ राम के आवासीय परिसर में दावत-ए- इफ्तार का आयोजन किया गया. आवासीय परिसर में रोजेदारों का स्वागत विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने किया. मौके पर विधायक बैद्यनाथ राम के अलावा कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव आफ़ताब आलम, अब्बास अली, मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, समसुल होदा, सुदामा प्रसाद, मो. रिजवान अली, वारिश अंसारी, एजाज हुसैन, मजहर हुसैन, समसुल खान, रब्बानी हुसैन, फिरोज हुसैन, आफताब खान, मारूफ अहमद, अरशद अंसारी, अलीम अंसारी, इरफ़ान, इदरीश अंसारी, मनीर अंसारी, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, दुर्गा प्रसाद, संजय प्रसाद, कन्हाई पासवान, रवींद्र प्रजापति, विवेक गुप्ता, रंजीत कुमार, दीपक कुमार, चन्दन कुमार, विकाश कुमार व अशोक यादव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 20">https://lagatar.in/april-salary-of-government-employees-will-be-paid-on-april-20/">20

अप्रैल को होगा सरकारी कर्मियों के अप्रैल महीने के वेतन का भुगतान

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत

[caption id="attachment_611477" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/mare-gaye-maveshi_134.jpg"

alt="अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत" width="600" height="400" /> अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार भैंसों की मौत[/caption] बालूमाथ- चंदवा मुख्य मार्ग धाधू पंचायत के चोरझरिया घाटी के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार भैसों की मौत हो गयी. पशुपालक मुरगांव ग्राम निवासी संदीप गंझू ने बताया कि रविवार को अपने भैसों को जंगल में चरा रहा थे. इसी दौरान भैस जंगल की ओर भाग गये. उनकी काफी खोजबीन की गयी. सोमवार को भैंसों को ढूंढ़ने के क्रम में चितरपुर के समीप मुख्य सड़क पर देखा कि चारों भैस मृत पड़े हैं. मृत भैंसों को देख कर पशुपालक गंझू दहाड़ मार कर रोने लगा. उसने बताया कि वह भैंसो का दूध बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. उसने संबंधित विभाग से मुआवजा की मांग की है. खबर सुनकर भाजपा नेता शैलेश सिंह, पूर्व मुखिया अरविंद उरांव एवं मुखिया प्रतिनिधि रामबृक्ष उरांव घटनास्थल पर पहुंचे. यहां ग्रामीणों द्वारा सड़क जाम की जा रही थी, उन्होंने पीड़ित से वार्ता कर सड़क जाम हटाया. अंचलाधिकारी आफताब आलम के निर्देश पर मकईयाटांड़ पिकेट प्रभारी रामजी ठाकुर घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता की. इसे भी पढ़ें : चतरावासियों">https://lagatar.in/good-news-for-chatra-residents-passenger-train-will-be-operational-after-75-years-of-independence/">चतरावासियों

के लिए खुशखबरी, आजादी के 75 वर्षों के बाद शुरू होगा पैसेंजर ट्रेन का परिचालन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही