Search

 
 
 

मुख्यमंत्री आवास पर दावत -ए- इफ्तार का आयोजन

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से रमजान -उल- मुबारक के अवसर पर बुधवार को दावत -ए- इफ्तार का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री आवास में आयोजित दावत- ए -इफ्तार में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सभी रोजेदारों को रमजान की दिली मुबारकबाद दी . इस अवसर पर सभी ने राज्य की प्रगति, प्रेम- भाईचारा, खुशहाली और अमन- चैन के साथ सुरक्षित जनता- सुरक्षित झारखंड की की दुआ की. दावत- ए -इफ्तार में राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, बन्ना गुप्ता, मिथिलेश कुमार ठाकुर, बादल और हफीजुल हसन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, कई विधायक, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे के अलावा कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और वरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/19rc_m_280_19042023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="853" /> इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-19-lakh-consumers-i-e-1-crore-people-are-taking-advantage-of-100-unit-free-electricity-scheme/">झारखंड

 : 19 लाख कंज्यूमर यानी 1 करोड़ लोग उठा रहे हैं 100 यूनिट फ्री बिजली स्कीम का फायदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही