Search

डे-बोर्डिंग के प्रशिक्षकों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर खेल मंत्री से की मुलाकात

Ranchi :  राज्य सरकार द्वारा संचालित डे-बोर्डिंग क्रीड़ा केंद्र के प्रशिक्षकों ने शुक्रवार को खेल मंत्री हफीजुल हसन से उनके आवास में मुलाकात की. उन्होंने मानदेय बढ़ाने को लेकर खेल मंत्री को झापन सौंपा. जिसमें प्रशिक्षकों ने वर्तमान में 19 हजार 400 रुपए प्रतिमाह वेतन को 40 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय बढोत्तरी की बात कही. उन्होंने कहा कि मंहगाई के दौर में परिवार का भरण-पोषण बहुत ही कठिन है. हमारा मानदेय श्रम नियोजन के तहत अतिकुशल श्रमिक के तौर पर होता है. मांग की कि इसे श्रम नियोजन से हटाकर कार्मिक विभाग में कर दिया जाये.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp