Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र और नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र फाइनल में

  • दो दिवसीय स्वर्गीय मंजू सोनी मेमोरियल ओपेन पुरुष -महिला खो-खो प्रतियोगिता शुरू
Ranchi : रांची जिला खो-खो संघ एवं फाउंडेशन मिशन ब्लू फाउंडेशन के तत्वावधान में दो दिवसीय स्वर्गीय मंजू सोनी मेमोरियल खो-खो ओपन पुरुष -महिला खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को लीची बागान प्रांगण सेक्टर -2 हुआ. भारतीय जनता पार्टी की मीडिया प्रभारी नीलम चौधरी और आशुतोष द्विवेदी ने खिलाड़ियों से संयुक्त रूप से परिचय प्राप्त किया. प्रतियोगिता लीग पद्धति के अनुसार खेली गयी. बालक वर्ग में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र लीची बागान सेक्टर 2 एवं बालिका वर्ग में नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र की टीम ने फाइनल में जगह बनाई. प्रतियोगिता का फाइनल मैच सह पुरस्कार वितरण रविवार को दिन के 11 बजे किया जाएगा.

ऐसे चली प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र ने प्लेन प्लेन मोरहाबादी को संघर्षपूर्ण मैच में 17-13 अंकों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया. वहीं बालिका वर्ग में नेशनल योग प्रशिक्षण केंद्र रांची ने मैजरेलो स्कूल नामकुम की जूनियर टीम को 14 - 07 के अंकों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया. बालक वर्ग के मैच में बिरसा मुंडा क्लब बिरसा चौक ने डीएवी गांधीनगर को संघर्षपूर्ण मैच में 19-12 अंकों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया. बालिका वर्ग के मैच में मैजरेलो स्कूल नामकुम ने महात्मा गांधी क्लब को 21-16 अंकों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया.

कई खेल प्रेमी उपस्थित थे

सभी अतिथियों का स्वागत एवं मंच का संचालन रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने किया. प्रतियोगिता का संचालन रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के वरीय प्रशिक्षक विवेक कुमार एवं जिला रेफरी संयोजक सुनिल कुमार ने संयुक्त रूप से किया. संगीता कुमारी,संजय कुमार, कौशल कुमार, शुभम सिंह, प्रीति कुमारी ,सौम्या सेजल वर्मा, प्रीति रानी , शिवम कुमार करण लोहरा ने अहम भूमिका निभाई. इस अवसर पर राष्ट्रीय निर्णायक विजय पाल तिर्की, अंजली लकड़ा पंचायत सदस्य, सांवत कुमार, सुमीत मुंडा एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित हुए. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/harmu-maidan-became-mithilamay-cultural-stream-flowed/">रांची

: मिथिलामय हुआ हरमू मैदान, बही सांस्कृतिक धारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही