Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद रेलवे स्टेडियम में डे-नाइट टी-20 इनविटेशन कप क्रिकेट टूर्नामेंट 31 मई से

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेडियम में 31 मई से टी-20 इनविटेशन कप क्रिकेट टूर्नामेंट खेला जाएगा. शनिवार 27 मई को इंडिगो क्लब की ओर से शिवदानी सिंह मेमोरियल ट्रॉफी डे नाइट क्रिकेट का फिक्सर (पोस्टर) लांच किया गया, जिसमें ग्रुप A और B में कुल 6 टीमें होंगी. ग्रुप A में एशियन हॉस्पिटल, ऑफिसर इलेवन, धनबाद क्लब व B ग्रुप में 99 ग्रुप, धनबाद डायमंड, BCCL सिजुआ वारियर्स एक दूसरे से भिड़ेंगी. इंडिगो क्लब के जनरल सेक्रेटरी एस ए रहमान ने बताया कि आज रेलवे स्टेडियम में ग्रुप ए और बी में लगभग 6 टीमें चिह्नित की गई हैं. 30 मई को ट्रायल मैच नदीम वर्सेस और डीआरएम के बीच खेला जाएगा. उसी दिन जर्सी भी लांच होगी. उन्होंने धनबाद वासियों से भारी संख्या में रेलवे स्टेडियम पहुंचने की अपील की है. कहा कि धनबाद के लिए यह बहुत ही रोमांचक मैच है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शाहबाज नदीम भी सम्मिलित होंगे. इस अवसर पर रेलवे के खेल अधिकारी अजीत कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह, धनबाद डायमंड के सौमिक बनर्जी, बीसीसीएल से मोहम्मद मुबारक, परवेज आलम आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही