Search

 
 
 

पालामू में दिनदहाड़े पुलिस जवान पर फायरिंग, पुलिसकर्मी घायल, जांच जारी

सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में रविवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बुलेट बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पवन सिंह नामक युवक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Medininagar: सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव में रविवार को दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बुलेट बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने पुलिसकर्मी पवन सिंह को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मी को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है. पुलिस जवान के हाथ में गोली लगी है.

 

इस मामले में सदर थाना प्रभारी लालजी कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई है. घायल पुलिस जवान की स्थिति फिलहाल स्थिर है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच और गश्त बढ़ा दी है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही