Search

 
 
 

लोहरदगा: संविधान दिवस पर डीसी ने पदाधिकारियों व कर्मियों को दिलायी शपथ

 
Lohardaga: भारतीय संविधान दिवस पर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में शपथ कार्यक्रम हुआ. उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को शपथ दिलाई. डीसी ने सभी को भारत देश को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ दिलायी. यह शपथ कार्यक्रम जिला व प्रखंड के अन्य कार्यालय में भी आयोजित किया गया. मौके पर पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/sambhal-incident-is-sad-and-against-the-basic-spirit-of-the-constitution-tejashwi/">तेजस्वी

ने योगी पर साधा निशाना, किसी प्रदेश का सीएम जब विध्वंसकारी नारे लगाये तो समझों वह…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही