Search

 
 
 

डीसी ने सपरिवार किए मां दुर्गा के दर्शन, जिला वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

नवरात्र के पावन अवसर पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज सपरिवार शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूरे जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.
 

Ranchi : नवरात्र के पावन अवसर पर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज सपरिवार शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और पूरे जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.

Uploaded Image

उपायुक्त ने पूजा पंडालों में पहुंचकर श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की और सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा सिर्फ धार्मिक उत्सव ही नहीं बल्कि सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है.

Uploaded Image

श्री भजन्त्री ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस त्योहार को आपसी एकता, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं. साथ ही उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि पूजा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही