Search

 
 
 

डीसी समेत अन्य अधिकारियों ने पौधा लगा दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 
Hazaribagh : जीरो हंगर जीरो फूड वेस्टेज के संदेश पर काम करने वाली संस्था हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया ने बिरहोर टोला और समाहरणालय परिसर में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. यहां डीसी नैंसी सहाय, डीडीसी प्रेरणा दीक्षित, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, एसडीएम विद्याभूषण कुमार और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. संस्था के सदस्यों ने बिरहोर बच्चों के हाथों भी पौधरोपण कराया. इस पहल को अधिकारियों ने सराहा और हेल्पिंग इंडिया फीडिंग इंडिया के सामाजिक योगदान को करीब से जाना. संस्था के संस्थापक अभिजीत कुमार ने जिला प्रशासन के सहयोग के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर की और आगे भी ऐसे कार्यक्रम में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-neighbor-raped-a-minor-by-entering-the-house-condition-critical/">पलामू

: घर में घुसकर पड़ोसी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही