Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीसी व एसपी पहुंचे श्रीरामचरित मानस महायज्ञ समिति के पंडाल समेत लातेहार की दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Latehar : अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर उपायुक्त हिमांशु मोहन व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन शहर के अंबाकोठी के श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण पाठ महायज्ञ परिसर पहुंचे. यहां हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया था. मौके पर महासमिति के मुख्य संरक्षक सह स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम मुख्य रूप से उपस्थित थे. अशोक कुमार महलका भुनेश्वर प्रसाद साहु के सानिध्य में हनुमान चालीसा व आरती की गयी. मौके पर बतौर सहयोगी अनोखी जया, मेघा राठौर व बरखा राठौर थी. अधिकारियों ने श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा की बधाई दी और संयमित व मर्यादित हो कर कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, सुरेश कुमार महलका, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, महासमिति के महामंत्री सुदामा प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, प्रवक्ता डा विशाल शर्मा, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल, प्रभात कुमार, विशाल कुमार, मुकेश पांडेय, पंकज तिवारी, अंकित पांडेय, मदन प्रसाद, सुरेश प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, दुर्गा प्रसाद, रितेश कुमार महलका, रमेश प्रसाद व गौरव महलका आदि मौजूद थे.

बालूमाथ में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/10-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बालूमाथ (लातेहार) : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर बालूमाथ में सनातनियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. महावीरी पताकों से लैस हिंदू धर्मावलंबियों ने महावीर मंदिर से पूरे नगर भ्रमण कर जश्न मनाया. नगर भ्रमण के दौरान राम भक्तों ने जय श्रीराम का जयघोष करते हुए थाना चौक से हनुमान मंदिर, दुर्गा मंडप, टमटम टोला शिव मंदिर, शहीद चौक, प्रखंड कार्यालय स्थित शिव मंदिर, आदर्श नगर, बड़का बालूमाथ और थाना परिसर मंदिर होते भामाशाह नगर स्थित देवी मंडप पहुंची. शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष और बच्चे गाजे-बाजे के साथ भक्ति गीतों से सराबोर हो शामिल रहे. शोभायात्रा से पूर्व महावीर मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के द्वारा चौक-चौराहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मौके पर लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी परवेज आलम, प्रशिक्षु आईपीएस ललित वर्मा, पूर्व विधायक प्रकाश राम, पुलिस इंस्पेक्टर शशि रंजन, अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार महतो, पुलिस सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार, दूती कृष्ण महतो, भाजपा नेता शैलेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, सुनील पांडेय, प्रेम प्रसाद गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष लालदेव गंझू, मुखिया नरेश लोहार, उपेंद्र रंगीला, साहू समाज के युवा नेता रौशन कुमार सहित कई लोग शामिल थे. शहीद चौक स्थित नमो टी स्टॉल में सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मुफ्त चाय वितरण का आयोजन संचालक बूटाली साव के द्वारा किया गया. स्टॉल का उद्घाटन लातेहार के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता प्रकाश राम के द्वारा फीता काटकर किया गया. इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड">https://lagatar.in/kohli-will-not-play-the-first-two-tests-against-england/">इंग्लैंड

के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट नहीं खेलेंगे कोहली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही