Search

 
 
 

रामगढ़ सदर अस्पताल की व्यवस्था से डीसी नाराज, सभी डॉक्टरों और कर्मियों का वेतन रोका

मगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर,ओपीडी, वार्ड, पंजीयन काउंटर, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न इकाइयों का विस्तृत जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की.
 

Ramgarh  :  रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने सदर अस्पताल रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर,ओपीडी, वार्ड, पंजीयन काउंटर, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न इकाइयों का विस्तृत जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की.

 

एक बीपीएल मरीज ने पंजीयन काउंटर पर 5 रुपए की अवैध मांग की शिकायत की. उपायुक्त ने तत्काल जांच कराई. शिकायत सही पाए जाने पर पंजीयन कर्मी के विरुद्ध जांच कमेटी गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया. जांच कमेटी के सुझाव के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. 

Uploaded Image

उपायुक्त ने जब एबीडीएम यानी आधार बेस्ड डिजिटल मॉनिटरिंग कार्यों का जायजा लिया तो पाया कि काम काफी धीमी गति से चस रहा है. उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये.

 

डेंटल ओपीडी, आई ओपीडी में भी साफ-सफाई की कमी और चीजें अस्त-व्यस्त मिलीं. इस लापरवाही के मद्देनजर उपायुक्त ने सदर अस्पताल के सभी चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मियों का वेतन अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने का निर्देश दिया है. सभी को एक सप्ताह का समय दिया गया है.

 

उपायुक्त ने अस्पताल की व्यवस्था, अनुशासन, साफ-सफाई, सेवा गुणवत्ता और वित्तीय पारदर्शिता में ठोस सुधार सुनिश्चित करने को कहा है. साफ-सफाई की कमी, मरीजों को हो रही असुविधा और भुगतान संबंधी अनियमितताओं पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है.

 

उपायुक्त ने जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री रखरखाव योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा की. लाभुकों तक योजनाओं का लाभसरलता से पहुंचाने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करें. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही