Search

 
 
 

लातेहार: चुनाव ड्यूटी से गायब रहने पर डीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

 
Latehar: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने बिना किसी सूचना के चुनाव ड्यूटी से गायब रहने वाले चार चुनाव कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा. 10 नवम्बर को मतदान कर्मियों का पार्टी मिलान के लिए भारत माता भवन मैदान में निर्मित डिस्‍पैच सेंटर में पार्टी मिलान के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के ये लोग अनुपस्थित थे. डीसी ने कहा कि चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य से अनुपस्थित रहना कार्य के प्रति लापरवाही एवं कर्त्तव्यहीनता का द्योतक है. बिना किसी पूर्व सूचना एवं अनुमति के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित पाया जाना जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 26 एवं IPC की धारा-187 एवं 188 (भारतीय न्याय संहिता धारा-222 एवं 223) का उल्लंघन तथा अपने कर्त्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता को परिलक्षित करता है.डीसी ने अगले 24 घंटे के अंदर अनुपस्थित कर्मी/पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की है. स्पष्टीकरण समय पर प्राप्त नहीं होने एवं संतोषजनक जवाब नहीं पाये जाने पर उक्त के विरूद्ध जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 एवं IPC की धारा-187 एवं 188 (भारतीय न्याय संहिता धारा-222 एवं 223) के तहत् विधि सम्मत् कार्रवाई की जायेगी. इन कर्मी और पदाधिकारियों से मांगी गई है स्पष्टीकरण -अरूण कुमार, सहायक शिक्षक, राजा मेदिनीराय इंटर महाविद्यालय, बरवाडीह. -राजेश कुमार, सहायक शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय, सुरली. -देवमोहन सिंह, सहायक अध्यापक, उ०प्राथमिक विद्यालय, कुमियाहाटा. -जगवा उरांव, अनुसेवक, सिकनी कोयला परियोजना, चन्दवा, लातेहार. इसे भी पढ़ें -केरल">https://lagatar.in/kerala-one-thousand-churches-opened-a-front-against-the-arbitrariness-of-the-waqf-board/">केरल

: एक हजार चर्चों ने वक्फ बोर्ड की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही