Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh News: डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

डीसी हेमंत सती ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Advertisement
Advertisement
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: डीसी हेमंत सती ने शुक्रवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Uploaded Image

सदर अस्पताल का निरीक्षण करते डीसी

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सर्वप्रथम मरीजों की सुविधा के लिए वार्ड बॉय की उपस्थिति एवं उनकी कार्य व्यवस्था की जानकारी ली तथा अस्पताल में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध रहने पर बल दिया. इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न विभागों में उपलब्ध चिकित्सा उपकरणों की उपयोगिता एवं उनकी क्रियाशीलता की समीक्षा की तथा सभी उपकरणों को नियमित रूप से कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के दौरान मरीजों को ऊपरी तल तक ले जाने वाली लिफ्ट के बंद पाए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कर लिफ्ट को संचालित करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

 

उपायुक्त ने अस्पताल परिसर स्थित आयुष्मान कार्ड केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा पात्र लाभुकों को समयबद्ध एवं सुगमता से आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

 

इस दौरान उन्होंने ईएनटी (कान, नाक एवं गला) ओपीडी का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की. उन्होंने स्वयं भी कान की जांच कराकर विभाग में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं उपकरणों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया.

 

निरीक्षण के दौरान बाह्य स्रोत (आउटसोर्सिंग) कंपनी के माध्यम से कार्यरत कर्मियों ने वेतन भुगतान में हो रही परेशानी से उपायुक्त को अवगत कराया. इस पर उपायुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल मेडिकल सुपरिटेंडेंट को आवश्यक कार्रवाई कर कर्मियों के वेतन भुगतान की प्रक्रिया शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान है. यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार, आवश्यक सुविधाएं एवं संवेदनशील व्यवहार मिलना चाहिए. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने तथा मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही