Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: सहिया सम्मेलन में डीसी ने सामाजिक कुरीतियां दूर करने का दिया संदेश

जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से बुधवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सहियाओं से बाल विवाह, भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से बुधवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सहिया सम्मेलन में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सहियाओं से बाल विवाह, भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को पौधरोपण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहिया सावित्रीबाई फुले और फूलो-झानो से प्रेरणा लेकर समाज में बदलाव की मिसाल बने. उपायुक्त ने कहा कि गांवों में सहिया स्वास्थ्य व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी मेहनत से ही स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने बताया कि जिले में 300 से अधिक स्वास्थ्य उपकेंद्रों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है तथा अगले सात-आठ महीनों में सभी केंद्रों पर प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य है जिससे एसएनएमएमसीएच और सदर अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होगा.

 

उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने कहा कि सहियाओं की सक्रिय भूमिका से स्वास्थ्य योजनाएं गांव-गांव तक पहुंच रही हैं. उन्होंने बारिश के मौसम में सर्पदंश, रेबीज और अन्य बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की.

 

राज्य कार्यक्रम समन्वयक अकाई मिंज और सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने भी सहियाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के बीच मजबूत सेतु बताया.

 

सम्मेलन में भ्रूण हत्या महापाप है विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 सहियाओं को सम्मानित कर मेडिकल किट और रजिस्टर वितरित किए गए. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मी और जिले भर से आईं हजारों सहियाएं मौजूद रहीं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही