Search

 
 
 

डीसी-डीडीसी ने कई तालाबों का किया निरीक्षण, मापी और जीर्णोद्धार का दिया निर्देश

 
Bokaro : बुधवार को डीसी कुलदीप चौधरी और डीडीडीसी कीर्तीश्री जी. ने चास प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में स्थित बड़े तालाबों का निरीक्षण किया. उपायुक्त सबसे प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राज्य मार्ग के समीप कालापत्थर स्थित बड़ा तालाब का जायजा लिया. उन्होंने मौके पर उपस्थित लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं चास प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार आदि से संबंधित तालाब की जानकारी ली. आगे, वह चास प्रखंड अंतर्गत मनियाबांध के कोलबंदी स्थित बड़े तालाब की जानकारी ली. इस क्रम में उपस्थित लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदि से जानकारी ली. जिला मत्स्य पदाधिकारी से तालाब के हस्तांतरण के संबंध में जानकारी ली. उपायुक्त ने दोनों तालाबों के परिसीमन की मापी दो–चार दिन में कार्यपालक अभियंता करने का निर्देश दिया. उन्होंने मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी. को इसकी मॉनिटरिंग कर तालाब के जीर्णोद्धार – विकास को लेकर योजना तैयार करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी कुमार शक्ति, मनरेगा के नोडल पदाधिकारी  पंकज दूबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कौन-कौन">https://lagatar.in/who-are-the-people-in-raju-srivastavas-family-know-how-he-bought-back-his-house-by-paying-10-times-the-price/">कौन-कौन

हैं राजू श्रीवास्तव के परिवार में, जानिये कैसे 10 गुना कीमत देकर वापस खरीदा अपना घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही