Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DC ने कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, बच्चों से ली व्यवस्था की जानकारी

Koderma:  जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. हाल के  दिनों में इसमें गुणात्मक सुधार भी देखने को मिल रहा है. डीसी  स्वयं जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालयों का भ्रमण कर शिक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. इसी कड़ी में डीसी आदित्य रंजन ने सतगावां व डोमचांच प्रखंड का दौरा किया. इस क्रम में डीसी ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय दौनेया, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पचाने, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मरचोई, उत्क्रमित उच्च विद्यालय राजाबर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरडीहा, राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय बासोडीह, परियोजना बालिका उच्च विद्यालय सिहास एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय ढाब डोमचांच का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान डीसी ने स्कूलों में बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साथ वहां की आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों एवं प्रधानाचार्य व शिक्षकों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए भी दिये. स्कूलों में जो भी कमी है उसे जल्द दूर है बहुत टेंशन करने का निर्देश दिया. डीसी ने प्रोजेक्ट रेल और प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत किये जा रहे गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और कहा कि प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत सभी प्रकार की गतिविधियां को विद्यालय में करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि बच्चों का समुचित विकास हो सके. मौके पर डीसी ने बच्चों से बातचीत कर उनके पठन-पाठन की जानकारी भी ली और उन्हें प्रेरित किया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सतगावां वैद्यनाथ उरांव, पीएमयू सदस्य अनुज व अन्य मौजूद थे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही