Search

 
 
 

चतरा : डीसी ने पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण, लाभुकों ने की शिकायत

 
आपूर्ति पदाधिकारी और बीडीओ को दिए कई निर्देश सभी जनवितरण केंद्र की दुकानों के बाहर सूचना पट्ट और लाभुकों की सूची लगवाना करें सुनिश्चित Chatra : डीसी अबु इमरान ने चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के नरेश चौधरी के जनवितरण प्रणाली केंद्र (पीडीएस दुकान) का औचक निरीक्षण किया. लाभुकों ने बताया कि यहां कम अनाज दिया जाता है और राशन वितरण में काफी अनियमतताएं बरती जाती है. डीसी ने आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी और सदर के बीडीओ गणेश रजक को संयुक्त जांच करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जनवितरण केंद्र दुकान के बाहर सूचना पट्ट और लाभुकों की सूची नहीं लगी थी. यह देख डीसी ने कहा कि यह नियम का उल्लंघन है. ऐसे जनवितरण केंद्र के दुकानदार पर नियमानुसार कार्रवाई करें. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों का जिस जनवितरण केंद्र पर सूची है, वहीं से वह अपना अनाज का उठाव करें एवं सही मूल्य व सही वजन देख कर राशन लें. अगर जनवितरण दुकानदार लाभुकों को ज्यादा मूल्य पर या कम अनाज देता है, तो इसकी सूचना अविलंब आपूर्ति कार्यालय को दें. उन्होंने आपूर्ति पदाधिकारी को कहा कि जिले भर में संचालित जनवितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण करते रहें और गरीबों के अनाज में कटौती करने वाले दुकानदारों को चिह्नित कर कार्रवाई करें. गरीब व असहाय राशनकार्ड धारकों के साथ मनमानी करने वालों को बख्सा नहीं जाएगा. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-nia-team-reached-plfi-supremo-dinesh-gop-with-a-peg-to-recover-weapons/">BREAKING

: हथियार बरामद करने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को खूंटी लेकर पहुंची एनआईए की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही