Hazaribagh : राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक डीसी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार मे हुई. बैठक में डीसी ने परिशोधन, सुखाड़ राहत, पीएम किसान, म्यूटेशन, ई-कोर्ट, ई-केवाईसी मामलों की समीक्षा की. म्यूटेशन के लंबित मामलों को समय पर निष्पादित करने का निर्देश दिया. म्यूटेशन के अत्यधिक लंबित वाले प्रखंडों के सीओ से नाराजगी जाहिर करते हुए सभी अंचलाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने जनता की समस्याओं को सॉल्विंग अप्रोच के साथ करने को कहा. मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभुकों के लिए सहायता राशि अंतरण को शत प्रतिशत सुनिश्चित करने एवं प्रक्रियाधीन लंबित आवेदन को समन्वय स्थापित कर निष्पादित करने के निर्देश दिये. इसे भी पढ़ें:दीपक">https://lagatar.in/deepak-prakash-expressed-fear-of-corruption-in-sirmtoli-mecon-flyor-construction-wrote-a-letter-to-cm/">दीपक
प्रकाश ने जताई सिरमटोली- मेकॉन फ्लाईओर निर्माण में भ्रष्टाचार की आशंका, सीएम को लिखा पत्र
रेस वॉक जज सेमिनार सह परीक्षा में विदेशी जजों ने भारतीय तकनीकी पदाधिकारियों को सिखाये गुर [wpse_comments_template]
प्रकाश ने जताई सिरमटोली- मेकॉन फ्लाईओर निर्माण में भ्रष्टाचार की आशंका, सीएम को लिखा पत्र
मुआवजा राशि भुगतान का निर्देश
आधारभूत संरचना से संबंधित परियोजना में भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रभावितों को मिलने वाली भूमि व निर्मित मकानों, दुकानों का मुआवजा राशि सहित वन विभाग से एनओसी के लिए प्रक्रिया संपन्न करने के लिए संबंधित एजेंसी, अंचल कार्यालय की ओर से पहल कर परियोजना को समय पर पूरा करने को कहा गया. वहीं भूमि सुधार उपसमाहर्ता को अवॉर्ड रैयतों का मुआवजा राशि भुगतान के लिए निर्देशित किया गया. इसके अलावा पथ निर्माण, विद्युत वितरण, संचरण आदि परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन सहित रैयतों को मिलने वाली मुआवजा राशि भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई.एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा
डीसी नैंसी सहाय ने एनटीपीसी की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में प्राथमिकता वाले गांवों का पुनर्वासन, जिला भू- अर्जन की ओर से भूमि अधिग्रहण व अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई. डीसी ने चुरचू, उपरी डाड़ीकला और उरूब में ग्रामीणों के पुनर्वासन आदि के संबंध में जानकारी ली. पकरी बरवाडीह कोल परियोजना में विस्थापित हुए ग्रामीणों को विभिन्न कॉलोनियों में बसाया जा रहा है. इस कार्य में आ रही कुछ समस्याओं को एनटीपीसी के अधिकारियों ने डीसी के समक्ष रखा. उन्होंने बताया कि विस्थापितों को विस्थापन प्रमाण पत्र, आरएनआर कॉलोनी के मकानों का रजिस्ट्री, पीएएफएस की ओर से आवंटित आवासों का म्यूटेशन आदि कार्य कराने का अनुरोध किया. इस पर डीसी ने एनटीपीसी के अधिकारियों को भी सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए सीओ के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया एवं जल्द ही सभी बिन्दुओं पर कारवाई करने की बात कही. वहीं बानादाग-2, जुगरा व अरहरा में भू-अर्जन मामलों पर भूमि अधिग्रहण संबंधी अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई. बैठक में अपर समाहर्ता राकेश रोशन, डीएलएओ बिनोद कुमार, बरही एसडीओ पूनम कुजूर, बरही डीसीएलआर, सभी सीओ आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:राष्ट्रीय">https://lagatar.in/foreign-judges-taught-tricks-to-indian-technical-officials-in-national-race-walk-judge-seminar-cum-examination/">राष्ट्रीयरेस वॉक जज सेमिनार सह परीक्षा में विदेशी जजों ने भारतीय तकनीकी पदाधिकारियों को सिखाये गुर [wpse_comments_template]
Leave a Comment