Search

 
 
 

डीसी ने मॉडल विलेज की संख्या बढ़ाने,पंचायतों में प्लास्टिक पृथक्करण शेड बनाने का दिया निर्देश

 
Ranchi :  रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को पेयजल एवं स्वच्छता, रांची पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल के स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 की समीक्षा की गयी. बैठक में रांची डीडीसी दिनेश कुमार यादव के साथ कार्यपालक अभियंता रांची पूर्वी, कार्यपालक अभियंता, रांची पश्चिमी एवं सभी प्रखंड के सहायक अभियंता व कनीय अभियंता मौजूद थे.

प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर निर्माण सुनिश्चित करें

बैठक में डीसी ने रांची जिले में मॉडल विलेज की संख्या बढ़ाने, सभी पंचायत में प्लास्टिक पृथक्करण शेड निर्माण करने का निदेश दिया. उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित क्षेत्र में जर्जर हो चुके भवनों को चिन्हित कर एनओसी प्राप्त करते हुए प्लास्टिक पृथक्करण शेड का निर्माण सुनिश्चित करें. डीसी ने सभी पंचायत में कचरा उठाने वाली गाड़ी की जल्द से जल्द उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. साथ ही सभी प्रखंडों में एक टीम का निर्माण कर ओडीएफ हो चुके गांवों का वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने को कहा गया. उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के बीडीओ के सहयोग से प्रत्येक पंचायत में 15वीं वित्त आयोग मद से इनसिनेरेटर का निर्माण सुनिश्चित करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही