Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DC का JSCA को निर्देश, अमिताभ चौधरी की पुण्यतिथि पर ना करें धार्मिक कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
अभिषेक चौधरी ने पत्र लिखकर की थी मांग Ranchi :  दिवंगत अमिताभ चौधरी के बेटे अभिषेक चौधरी ने रांची डीसी और एसएसपी को पत्र लिखकर अपने पिता की पुण्यतिथि पर जेएससीए में धार्मिक कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की थी. जिसके बाद डीसी ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन को धार्मिक अनुष्ठान नहीं करने का निर्देश दिया है. डीसी ने कहा कि जेएससीए सभी सदस्यों को सूचित करें कि प्रशासन ने हवन, पूजा सहित अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम का रोक लगाया है. डीसी ने इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान और गतिविधि को अवैध बताते हुए बनारस से बुलाये गये पंडित को वापस भेजने का आदेश दिया. साथ ही डीसी ने जेएससीए में पुलिस बल के साथ एक मजिस्ट्रेट तैनात करने का आदेश दिया है.

अभिषेक चौधरी ने पत्र लिखकर की थी मांग

अभिषेक चौधरी ने अपने पत्र में लिखा था कि उनके पिता की पुण्यतिथि पर जेएससीए द्वारा हिंदू कानून और सार्वजनिक नैतिकता के सभी नियम को ताक पर रखकर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजित होने वाला है. उन्होंने इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की थी. कहा था कि उनके पिता अमिताभ चौधरी की आत्मा की सद्गति शास्त्रों में दिये विधि-विधान से ही हो. इसे भी पढ़ें : निलंबित">https://lagatar.in/suspended-ias-chhavi-ranjans-lawyer-urges-hc-for-early-hearing/">निलंबित

IAS छवि रंजन के वकील ने HC से जल्द सुनवाई का आग्रह किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही