Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की चहारदीवारी निर्माण में गड़बड़ी देख डीसी ने जताई नाराजगी, दिये कड़े निर्देश

Advertisement
Advertisement

Simdega : उपायुक्त सुशांत गौरव ने शुक्रवार को निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का औचक निरीक्षण किया. वहां बन रही चहारदीवारी के घटिया निर्माण को देख उपायुक्त ने नाराजगी जाहिर की. उन्होने चहारदीवारी के पिलर के लिए लग रहे बिना ब्रांड के छड पर सवाल उठाया. वहीं बेस और सीमेंट मसाला की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं मिली. उपायुक्त ने अविलंब इसे तोड़ कर नए सिरे से गुणवत्तापूर्ण चहारदीवारी निर्माण का आदेश दिया. जिस अभियंता की देखरेख में काम हो रहा है, उसे गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि अगर अब निर्माण में गड़बड़ी मिलेगी, तो निर्माण करने वाली एजेंसी और संबंधित इंजीनियरों पर कार्रवाई होगी.

इसे भी देखें - पटना">https://lagatar.in/patna-police-raided-hotel-arrested-11-including-bar-girls/81797/">पटना

पुलिस ने होटल में छापेमारी कर बार बालाओं समेत 11 को किया गिरफ्तार

डीसी ने कहा- निर्माण में कोताही बर्दाश्त नहीं

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सिमडेगा की शान बनने जा रहा है. इसके निर्माण में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. राज्य में सिमडेगा जिला को हाॅकी का पालना कहा जाता है. इसने काउंटी का प्रतिनिधित्व करने वाले ओलंपिक में शीर्ष पायदान के खिलाड़ी दिये हैं. सिलबानुस डुंगडुंग पूर्व ओलंपियिन हैं, जिन्होंने हाॅकी में 1980 में मास्को ओलंपिक में गोल्ड जीता था. माइकल किण्डो 1972 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाला ओलंपियन है. भारत की महिला हाॅकी टीम की कप्तान अंसुता लकड़ा सिमडेगा की निवासी हैं.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही