डीएलसीसी व डीएलआरसी की बैठक में बैंक प्रतिनिधि शामिल
Bokaro : बोकारो समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साख समिति (डीएलसीसी) व डीएलआरसी की तिमाही बैठक हुई. डीसी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 दिसंबर तिमाही की योजनावार उपलब्धि की जानकारी ली. उन्होंने विभिन्न बैंकों के समन्वयकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कुछ बैंकों का क्रेडिट रेशियो संतोषजनक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने बैंकों को अविलंब प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया. कहा कि क्रेडिट रेशियो 40 फीसदी से कम नहीं हो, इसी लक्ष्य के अनुरूप सभी को काम करना है. उन्होंने बैंकों से स्वयं सहायता समूह को क्रेडिट लिंक कराए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की. इस अवसर पर नाबार्ड की जिला इकाई ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संभाव्यता युक्त ऋण योजना 24-25 नामक पुस्तक का उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने लोकार्पण किया. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी उमेश तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी नूर आलम खान, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, पीएम स्व निधि के प्रशांत कुमार, जिला उद्योग विभाग के प्रतिनिधि एवं विभिन्न लाइन विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.गोमिया में सांसद-विधायक ने पीसीसी पथ का किया शिलान्यास
alt="" width="600" height="400" /> Bermo : गोमिया प्रखंड के ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत के बीडीओ रोड से मून लाइट चौक एवं पिट्स मॉडर्न स्कूल से दारीदाग ग्राम तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पीसीसी पथ का शिलान्यास सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व विधायक डा. लंबोदर महतो ने किया. सांसद ने कहा कि क्षेत्र में शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसी प्रकार गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में भी प्राथमिकता के साथ सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. विधायक डा. लंबोदर महतो ने कहा कि पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं. क्षेत्र में कोई भी ऐसा गांव नहीं होगा, जहां आवागमन सुनिश्चित न हो. लोगों को पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है. विकास योजनाओं के क्रियान्वन में सभी के सहयोग की जरूरत है. इसके पूर्व सांसद व विधायक ने ललपनिया के घघरी से खीराबेड़ा, फुटकाडीह बाजार टांड़ से कुसुमडीह वाया सरायडीह व खखंडा हीरक रोड लावालोंग तक पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. मौके पर प्रमुख प्रमिला चौड़े, उप प्रमुख अनिल कुमार महतो, मुखिया शांति देवी, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, पंसस प्रवीण यादव, पंसस हरि सिंह, विपिन कुमार, बबलू तिवारी, इन्द्रनाथ महतो, पंचदेव महतो, अरुण यादव आदि उपस्थित थे.
विधायक बिरंची ने स्कूल में भवन निर्माण का किया शिलान्यास
alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : बोकारो के विधायक बिरंची नारायण ने सोमवार को तेतुलिया के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में क्लास रूम निर्माण का शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि बोकारो शिक्षा के हब के रूप में पूरे राज्य में जाना जाता है. यहां राज्य के कई हिस्सों से छात्र आकर शिक्षा प्राप्त करते हैं. आने वाले कुछ वर्षों में बोकारो में उच्च स्तरीय शिक्षा भी मिलनी शुरू होगी. विज्ञान केंद्र, तारा मंडल, इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए जमीन आवंटन की प्रकिया जिला प्रशासन व बीएसएल प्रबंधन की ओर से की जा रही है. शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि आरएन ओझा, माथुर मंडल, वीरभद्र प्रसाद सिंह, डॉ अशोक कुमार, बैद्यनाथ प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य डीके कुमार, मनोज सिंह, सुजीत चक्रवर्ती, ब्रज दुबे, राजू गुप्ता, जितेंद्र साव व अन्य लोग मौजूद थे.
दयानंद की जयंती पर डीएवी सेक्टर 6 से निकली शोभायात्रा
alt="" width="600" height="400" /> Bokaro : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 6 में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती मनाई गई. मुख्य अतिथि धीरेन्द्र कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अतिथियों ने स्वामी दयानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि दयानंद सरस्वती ने कर्म और पुनर्जन्म के सिद्धांत की वकालत की थी. आधुनिक भारत के चिंतक तथा वेदों के प्रचार प्रसार के लिए आर्य समाज की स्थापना मुंबई में की. स्वामी जी मूर्ति पूजा व कर्मकांड के खिलाफ थे. बाल विवाह, छुआछूत, जाति प्रथा समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया. स्त्री शिक्षा व नारी सशक्तिकरण की दिशा में काफी काम किया. 1876 में उन्होंने ग्राम स्वराज का नारा दिया, जिसे लोकमान्य तिलक ने आगे बढ़ाया. मौके पर स्कूल के बच्चों ने शोभायात्रा निकाली. कार्यक्रम में स्वामी के कार्यों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं. बच्चों ने उनके जीवन चरित पर लघु नाटिका का मंचन किया. मौके पर जाहन्वी बनर्जी, आभा कुमारी, प्रशांत कुमार, नीलम झा, रूपा कुमारी, स्वाती, कुमार समरेश, मनोज कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार, मनीषा सहाय, हराधन झा, कैलाश प्रसाद, अजय कुमार, श्याम भूषण श्रीवास्तव उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गावां">https://lagatar.in/6-news-from-giridih-including-police-demolished-illegal-liquor-distilleries-in-village/">गावां
में पुलिस ने अवैध शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त समेत गिरिडीह की 6 खबरें [wpse_comments_template]
Leave a Comment