Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कंपनियों के सुस्त रवैए पर डीसी ने जताई नाराजगी, कार्यों में तेजी लाने का न‍िर्देश

सीआरसी की बैठक में डीसी ने कई बिन्दुओं पर कंपनी को दिया निर्देश Hazaribagh : हजारीबाग समाहरणालय सभागार में गुरुवार को कॉरपोरेट सोशल रिस्‍पॉन्‍सिबिलिटी (सीएसआर) की बैठक डीसी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में चल रहे विभिन्न खनन व उद्योग से संबंधित परियोजनाओं से जुड़ी कंपनियों की ओर से सामाजिक कल्याण से संबंधित कार्यों व उपलब्धियों के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई.  बैठक में समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका आदि से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने जिले में कार्यरत एनटीपीसी, सीसीएल, डीवीसी, ओएनजीसी, अडानी ग्रुप, जिंदल ग्रुप सहित अन्य कंपनियों को सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों, विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रामीणों की रोजी रोजगार के लिए कौशल प्रशिक्षण आदि में किए गए कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई. उन्होंने कंपनियों को सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर्तव्य बोध के साथ करने की नसीहत दी. डीसी ने सभी कंपनियों को विस्थापितों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीसी ने पिछली बैठक में दिए गए लक्ष्यों एवं कंपनियों की ओर से दी गई सहमति के बावजूद आंगनबाड़ी केन्द्रों की कुकिंग के लिए बर्तन की आपूर्ति में आशानुरूप रूचि नहीं लेने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-cm-nitish-kumars-big-announcement-good-player-will-get-direct-grade-one-job/">बिहार

के सीएम नीतीश कुमार की बड़ी घोषणा, अच्छे खिलाड़ी को सीधे ग्रेड वन की मिलेगी नौकरी
डीसी ने सभी कंपनिययों को अपने-अपने क्षेत्रों के टीबी मरीजों को गोद लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता दरबार में कई दिव्यांग लाभुक आते हैं, जिन्हें ह्वीलचेयर की आवश्यकता होती है. इसलिए उन्होंने बैटरी संचालित ह्वीलचेयर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा एनीमिया कैंप लगाकर ग्रामीणों में अल्प रक्त्तता संबंधी जांच कर दवा वितरण स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर करने का निर्देश दिया. वहीं बड़कागांव बरियातु में पीपल चौक में हाई मास्क लाइट लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी निर्देशों को प्राथमिकता के आधार का पूरा करने की बात कही. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी शाहिद अहमद, जेएसएलपीएस डीपीओ शांति मार्डी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग व विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि सहित कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : स्कूली">https://lagatar.in/truck-hit-an-auto-full-of-school-children-three-injured-doctor-found-missing-from-duty/">स्कूली

बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारा टक्कर, तीन घायल, अस्‍पताल में रोते रहे बच्‍चे, गायब म‍िले डॉक्‍टर 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही