Search

 
 
 

डीसी ने स्किल्स ऑन व्हील्स रथ को किया रवाना

 
Latehar : डीसी भोर सिंह यादव ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से स्किल्स ऑन व्हील्स रथ को रवाना किया. इससे पहले उन्होंने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया. यह रथ स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं को व्यवसायिक शिक्षा`` की जानकारी देगा. युवाओं के बेहतर भविष्य में व्यवसायिक शिक्षा व इसके प्रयोग के बारे में बतायेगा. स्कूलों में जागरुकता लाने के साथ ही कौशल शिक्षा का भी प्रचार किया जायेगा. स्किल ऑन व्हील्स रथ में आवश्यक प्रशिक्षण उपकरणों को स्थापित किया गया है. स्कूल के छात्रों के लिए व्यवसायिक कौशल की बुनियादी इंजीनियरिंग, ऊर्जा और पर्यावरण, बागवानी और कृषि, गृह और स्वास्थ्य विज्ञान में कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा. मौके पर आईटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, एनडीसी बंधन लांग, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, श्रम अधीक्षक लक्ष्मी कुमारी, जिप सदस्य विनोद उरांव व कन्हाई सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-warns-china-no-one-can-take-land-as-much-as-the-tip-of-a-needle/">अमित

शाह ने चीन को चेताया, सुई की नोंक जितनी भी जमीन कोई नहीं ले सकता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही