Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: डीसी ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ramgarh: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान जिला परिवहन कार्यालय द्वारा चलाया जा रहा है. 1 जनवरी से 31 जनवरी संचालित अभियान के तहत सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात नियमों का पालन कराने को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के लिए का गुरुवार को छतरमांडू स्थित समाहरणालय परिसर से डीसी चंदन कुमार एवं एसपी अजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ एवं बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. डीसी ने बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ जिले के सभी क्षेत्रों में लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के संबंध में जानकारी देकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी. वहीं ज़िले के सभी लोगों से अपील कर कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः पालन करें. अगर दोपहिया वाहन चलाते हैं तो हेलमेट जरूर पहने एवं चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं. वाहन चलाते समय नशा न करें, रैश ड्राइविंग न करें. उन्होंने ऑटो डीलर्स से कहा कि वाहन विक्रेता के रूप में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है, वाहन देते समय जरूर आश्वस्त हो लें कि सभी कागजात पूर्ण हो, ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रूप से हो. किशोर वर्ग के युवाओं के द्वारा फर्राटे से दोपहिया वाहन चलाए जाते हैं जो नियम के विरुद्ध है एवं काफी खतरनाक है. वाहन एजेंसी वाले वाहन के साथ या तो बिल में या फिर अलग से एक पंपलेट दें जिसमें जागरूकता संदेश हो. इसके अलावा उन्होंने अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट प्रयोग करने की अपील की. मौके पर एसपी ने सड़क सुरक्षा को लेकर सामूहिक सहभागिता पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में सबों की भूमिका है. घर से अगर कोई भी वाहन लेकर निकल रहे हैं तो परिवार की सदस्यों की जिम्मेवारी होगी कि बाइक है तो बिना हेलमेट वाहन चलाने ना दें अगर कार है तो सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करने बोलें. साथ ही उन्होंने सभी जिले वासियों से कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान का हिस्सा बनें, लोगों को जागरूक करें. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मनीषा वत्स ने कहा कि जागरूकता रथ पूरे माह जिले के सभी शहरी व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी पहुंचाने का काम करेगी. साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील भी किया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें. वहीं सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की. इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/chhattisgarh-encounter-between-naxalites-and-security-forces-in-sukma-district-three-naxalites-reported-killed/">छत्तीसगढ़

: सुकमा जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर…तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही