Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आवासीय विद्यालय के हॉस्टल के कमरे की हालत देख भड़की डीसी, संचालक को मिलने का निर्देश

अध्ययनरत विद्यार्थियों से मिलकर उनकी जरूरतों को जाना Hazaribagh : डीसी नैंसी सहाय और डीडीसी प्रेरणा दीक्षित ने शनिवार को हजारीबाग जिला में कल्याण विभाग की ओर से संचालित अनुसूचित जनजाति आश्रम आवासीय विद्यालय, भेलवारा एवं आदिम जनजाति प्राथमिक बालिका आवासीय विद्यालय दीपूगढ़ा का औचक निरीक्षण किया. आश्रम आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि वर्तमान में 200 विद्यार्थी आवासीय विद्यालय में रह रहे हैं तथा इस विद्यालय का संचालन सेवा दुमका एनजीओ की ओर से किया जा रहा है. डीसी ने आवासीय विद्यालय में बच्चों की सुविधा के लिए हर बिंदुओं का आकलन किया. उन्होंने बच्चों की कक्षाओं में पहुंचकर उनसे बात की तथा हॉस्टल में उनकी जरूरतों को जाना. विद्यार्थियों ने डीसी को हॉस्टल में कमरे की कमी, बिजली की व्यवस्था के लिए जेनरेटर की सुविधा, खेल का मैदान आदि जरूरतों को उनके समक्ष रखा. डीसी ने तत्काल हॉस्टल की मरम्मत का कार्य जिला परिषद की ओर से कराने व प्राक्कलन बनाने का निर्देश दिया. डीसी ने आश्रम विद्यालय के अवलोकन के क्रम में विद्यार्थियों के कमरे में पहुंची तथा कमरों की खस्ता हालत देखकर खासी नाराजगी जाहिर कीं. उपायुक्त ने फटकार लगाते हुए प्रधानाध्यक से आश्रम के संचालन के लिए सेवा दुमका एनजीओ से एग्रीमेंट की प्रति तत्काल उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया, ताकि कार्यों की लापरवाही की जानकारी प्राप्त हो सके. डीसी ने कम्प्यूटर लैब, लाइब्रेरी आदि का भ्रमण कर अध्ययनरत बच्चों से संबंधित विषय पर कई सवाल भी किए. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-met-cm-hemant-soren-discussed-political-issues/">सीएम

हेमंत सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा
फिर डीसी ने आदिम जनजाति प्राथमिक बालिका आवासीय विद्यालय, दीपूगढ़ा का निरीक्षण किया. विद्यालय की प्राचार्य ने बताया कि यहां एक से पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित होती है, जिनमें 36 बालिकाएं अध्ययनरत और पांच शिक्षक कार्यरत हैं. डीसी ने बच्चियों के कक्षा में पहुंचकर उनकी जरुरतों को जाना तथा किसी भी प्रकार की समस्या को उनके संज्ञान में लाने की बात कही. डीसी ने दोनों विद्यालयों के रसोई घर में खाने की गुणवत्ता की जांच की तथा साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया. डीसी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने तथा अपने से छोटी उम्र के बच्चों को पढ़ाई में मदद करने की सलाह दी. डीसी ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. मौके पर कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन, एपीआरओ परिमल कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : बिहार,">https://lagatar.in/ranchi-police-arrested-sunny-singh-a-criminal-who-became-a-challenge-for-bihar-jharkhand-and-bengal-police/">बिहार,

झारखंड और बंगाल पुलिस के लिए चुनौती बने अपराधी सन्नी सिंह को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही